Mung Appe
मूंग की दाल के अप्पे
सामग्री
धुली मूंग 1 कटोरी
अदरक 1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च 2
प्याज़ 1 बारीक कटी
मटर 1/2 कटोरी कुचली हुई
हल्दी 1/2टीस्पून
नमक स्वादानुसार
तेल 4 टेबलस्पून
कढ़ी पत्ता 10 से 15
अलसी बीज 1 टेबलस्पून
ईनो 1 टी स्पून
विधि
मूंग दाल को भिगो दें 4 से 5 घंटे के बाद बिना पानी के मिक्सी के छोटे जार में पीस लें।इसमें अदरक,मिर्च, प्याज़, मटर,हल्दी व नमक मिला कर 2 मिनट तक चम्मच से फेंटें।अब इसमें ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर फेंटें।अब अप्पे पैन गर्म करें तेल ब्रश से अप्पे के गोलों को ग्रीज़ करे अब इसमें अलसी के 7 या8 दाने व 1 कढ़ी पत्ता चटका लें फिर डाल के मिश्रण को डाल कर ढ़क्कन ढाँक कर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें।अब चम्मच से पलट कर दूसरी तरफ से भी सेंकें।इन्हें करौंदे की चटनी के साथ गरमागरम पेश करें।
टिप्स
मूंग दाल भिगोने का समय न हो तो मूंग दाल के आटे से भी इसे बना सकते हैं।छिलके वाली दाल से भी अप्पे बन जाएंगे पर उसका रंग अच्छा नहीं लगता है।
ईनो की बजाय सोडा आधा चम्मच पानी में घोलकर डाल सकते हैं पर फिर इसमेँ हल्दी नहीं डालें नहीं तो अप्पे भूरे से हो जाते हैं।
अप्पे हमेशा ढक्कन ढाँक कर धीमी आंच पर ही सेंकें जिससे ये कुरकुरे सिंकते हैं।
अलसी के बीज न हों तो राई के बीज भी तेल में चटका सकते हैं।






Comments
Post a Comment