Posts

कुल्फी

Image
 सामग्री                   कुल्फी वाली आइसक्रीम 1.काजू,बादाम,खरबूजे के बीज,तरबूजे के बीज,मखाना सब एक एक आधी कटोरी या आधा कप। 2.पिस्ता 1टेबल स्पून। 3.केसर धागे 8से 10 एक टेबल स्पून दूध में भिगोए हुए। 4 4से5 इलायची को पाउडर बना कर लें। 5.1 कप  दूध। 6. 2कप व्हिपड क्रीम। 7.1/4 कप चीनी पाउडर विधि 1.सर्वप्रथम दूध को हल्का गर्म करें और उसमें सारे मेवे डालकर 1/2घंटा भिगो कर रख दें। 2.अब चीनी सहित सारी चीजों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।इसी में ही इलाइची पाउडर डाल दें। 3.अब एक फैले बर्तन में बर्फ डालकर ऊपर से दूसरे बर्तन में व्हिपड क्रीम लेकर इलेक्ट्रिक बीटर से  क्रीम दोगुनी होने तक पीक उठ जाने तक फेंटे।अब इसमें मेवे वाला मिश्रण मिला कर फिर फेंटे। 4.अब इसे चौड़े बर्तन में जमाने के लिए फ्रीजर में  8 से 10 घंटे के लिए रख दें। 5.ऊपर से गार्निशिंग के लिए सूखी गुलाब की पंखुड़ी के साथ बादाम काजू पिस्ते की कतरन डाल दें । टिप्स  1.यदि आप चीनी न डालना चाहें तो शुगर फ्री भी डाल सकते हैं। 2. मिल्क इनटोलरेंट वाले दूध की बजाय कोकोनट मिल्क,...

नारियल के लड्डू

Image
 सामग्री                            नारियल के लडडू  1.नारियल का चूरा 2कप  2. काजू के टुकड़े 1/4कप 3.किशमिश 25 नग 4.अंजीर 4 पीस छोटे टुकड़ों में कटी। 5.होममेड डाबर का कोकोनट मिल्क 200ग्राम 6.चीनी 1/2कप 7. इलायची पाउडर  8.मिल्क पाउडर 1/2कप (मैने coconut milk powder लिया है।) विधि आधा काटने पर किशमिश और अंजीर का भरावन 1.एक कढ़ाई में एक टी स्पून घी गर्म करके नारियल का चूरा और काजू के टुकड़े धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें।चूरे को भूरा नहीं करना है। 2.अब इसमें नारियल का दूध पूरा पैकेट डाल दें।पूरा दूध नारियल सोख लेगा और आटे जैसा बन जाएगा। 3.अब इस मिश्रण में चीनी डालकर धीमी आंच पर ही चीनी घुलने तक पकाते रहें हल्का सा चिपचिपा मिश्रण हो और आटे जैसा बन गया है तब गैस बंद कर दें और ठंडा करने रख दें। 4.अंजीर और किशमिश को छोटे टुकड़ों में काट कर छोटे छोटे गोले बना लें। 5.हाथों में हल्का सा घी लगाकर नारियल के मिश्रण में अंजीर वाले गोलों को भरकर लड्डू बना लें टिप्स ऊपर मैने गुलाब की पत्तियों से सजाया है। 1.आप ना...

केले के रोल

Image
 सामग्री                          केले के रोल 1.छोटे कच्चे केले 8से,10नग 2.2मध्यम आलू 3.साबूदाना 1/2 कटोरी भीगा हुआ 4.मूंगफली 1/2 कटोरी भुनी टुकड़ों में कटी। 5.अदरक,मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा हुआ। 6.नमक,काला नमक,चाट मसाला,कूटी लाल मिर्च,स्वादानुसार। विधि 1.आलू केला को कुकर में उबाल लें ।ठंडा कर कद्दू कस में कस लें।अब इसमें साबूदाना जैसे खिचड़ी में रखते हैं उसी तरह से नम करके मिश्रण में मिला लें। 2.अब इसमें भुनी मूंगफली दरदरी,2बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक बारीक काट कर डालें। 3.अब स्वादानुसार नमक,काला नमक,चाट मसाला,कूटी लाल मिर्च डाल लें ।अब सबको मिला कर लंबे रोल या चपटी टिक्की जैसे बना लें।तेल गर्म करके रोल तेज़ आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। 4.चटनी के या सॉस के साथ परोसें। टिप्स 1.मूंगफली भून कर दरदरा करके डालें नहीं तो कच्चा पन खाने में लगता है। 2.टिक्की बना कर देर तक  यानि सुबह से बनाए और शाम को तले तो कभी कभी टिक्की तेल में फटने लगती है। 3.तेल में तेज़ आंच पर ही सेंक लें, आंच धीमी हो तो भी टिक्की फटती है। 4.कुरकुर...

Amranth raita

Image
 चौलाई का रायता                लाल साग का रायता। 1.लाल साग के 15से20 पत्ते धोकर बारीक कटे हुए 2.ताजा नारियल आधा छोटे टुकड़ों में कटा हुआ  3.एक हरी मिर्च,1इंच अदरक का टुकड़ा 4.ताजा दही 250ग्राम। 5.छौंक के लिए,,,,1चम्मच काली सरसों,एक चौथाई टी स्पून हींग,8से10 कढ़ी पत्ते बारीक कटे हुए,लाल मिर्च 4टुकड़े में तोड़ी हुई विधि 1.साग को एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर नमक के साथ पका लें 2. नारियल, हरी मिर्च,अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।               नारियल,मिर्च और अदरक पिसी हुई 3.अब दही को फेंट कर उसमें पका साग,नारियल का पेस्ट मिला दें । 4.अब इसमें छौंक तैयार करके मिला लें । टिप्स 1.छौंक परोसने से पहले ही मिलाएं 2.दही एकदम ताजा होना चाहिए। 3.इसे नारियल के दही में भी बना सकते हैं उसका भी स्वाद बहुत अच्छा आया है।             नारियल के दही में लाल साग वाला रायता 4.हरा धनिया का स्वाद भी अच्छा लगता है। बारीक काट कर जरूर मिलाएं।

Cucumber Poha

Image
 खीरे वाला पोहा                  खीरे वाला पोहा सामग्री 1.पोहा मोटा 1 कटोरी 2.खीरा छिलके सहित मोटा कसा हुआ 1 कटोरी  3.नारियल ताजा कसा हुआ 1 कटोरी (ताजा नारियल नहीं हो तो ३/४ कटोरी नारियल का बुरादा।) 4.हरी मिर्च 2कटी हुई। 5.मटर दाने 1कटोरी उबले या ब्लांच किए हुए। 6.मूंगफली के दाने 1कटोरी  7.नींबू एक,नमक स्वादानुसार विधि 1.पोहा को धो कर सारा पानी निकाल दें और रख दें।अब इसमें कसा हुआ खीरा और कसा नारियल मिला कर रख दें। 2.एक कढ़ाई में तेल डाल कर , गरम हो जाने पर  सरसों चटकाएं,मूंगफली को तल कर अलग रख दीजिए।अब इसमें हरी मिर्च और हरी मटर दाने डाल कर पका लें। 3.अब मटर पक जाने पर पोहा,खीरा और नारियल को मिलकर उलट पलट कर नमक,कढ़ी पत्ता, हरा धनिया,और आधा नींबू निचोड़ दें। तुरंत गैस बंद कर सर्व कर दें। टिप्स 1.पोहा मोटा लें।दो बार धोने के बाद सारा पानी निकाल कर रख लें । 2.खीरे और नारियल में भी पानी होता है अतः पोहे को पानी में डाल कर नहीं रखा जाता है। 3.मूंगफली के दाने तलकर अलग रख दें।मटर के साथ गलाने लगें तो मूंगफली सील कर चमचौड़ हो जा...

Khatta meetha Murmura

Image
 खट्टा मीठा मुरमुरा                       खट्टा मीठा मुरमुरा सामग्री 1.मुरमुरा 250ग्राम 2. काजू,मूंगफली ,मखाना,बादाम ,किशमिश 1,1टेबल स्पून। 3.हरी मिर्च 2 छोटे टुकड़ों में कटी। 4.नींबू का फूल या साइट्रिक एसिड या टाटरी 1/2टी स्पून 5.पिसी चीनी 2टी स्पून। 6. सादा नमक सफेद 1टी स्पून। 7.घी या तेल 2टेबल स्पून  8.कढ़ी पत्ता  20पत्ते 9.हल्दी 1/2 टी स्पून। विधि 1.घी या तेल बड़ी कढ़ाई में डालें गर्म होने पर हरी मिर्च तल लें ।अब बादाम,मूंगफली डालकर धीमी आंच पर सुनहरा चटक जाने तक भूने।फिर मखाना और काजू डालें। 2.अब हल्दी डालकर मुरमुरे डाल दें।सबको धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें। 3.ठंडा हो जाने पर सारी चीजों को बड़ी परात में कागज के ऊपर पलट दें और फिर चीनी और नींबू का सत पीस कर पाउडर बना कर इस पर डाल दें।अंत में नमक  और किशमिश डाल कर अच्छी तरह चला लें। 4.पूरी तरह ठंडा मिश्रण एयर टाइट जार में भर कर रख लें। टिप्स 1.हल्दी हमेशा तेल में ही डालें ताकि वो मुरमुरे को एक सार रंग दे।मुरमुरे डालने के बाद ऊपर से हल्दी डाली तो पैच पैच मे...

Hariyali murmure

Image
हरियाली मुरमुरे  सामग्री 1.मुरमुरे 250ग्राम 2.मूंगफली 100ग्राम। 3. ताज़ा कढ़ी पत्ता,पुदीना,और हर धनिया एक कटोरी। 4. हरी मिर्च छोटे टुकड़ों में कटी 5.जलजीरा मसाला 2टी स्पून। 6.तेल 2टेबल स्पून  विधि                    हरियाली मुरमुरे 1.एक बड़ी कढ़ाई में तेल डालें मैंने सरसों का तेल लिया है। गरम हो जाने पर पहले कढ़ी पत्ता को तेल में तल लें और बड़ी थाली में पेपर रख कर उसपर फैला कर रख दें।फिर पुदीना के पत्ते तल कर थाली में निकाल लें।अब इसी तरह धनिया को भी तल कर निकाल लें। 2.अब हरी मिर्च को तेल लें फिर मूंगफली को चटक जाने तक भून लें।अब मुरमुरे डाल कर धीमी आंच पर भून लें ।हल्का गुलाबी सा रंग आ जाए तो गैस बंद करके करछुल से चलाते रहें। 3.तले पत्ते ठंडे हो गए हैं तो उन्हें हाथ से मसल कर चूरा कर ले।अब कढ़ाई वाली सामग्री को इसमें डालकर ख़ूब मिलाएं।ऊपर से जलजीरा मसाला और काला नमक डाल दें ।ठंडा होने पर सबको बड़े एयर टाइट जार में भर कर रख लें। टिप्स 1.पत्ते सारे बिना डंडी के होने चाहिए तभी वो तलने पर कुरकुरे होते हैं।डंडी क्रिस्प नहीं हो पाती...