Hariyali murmure
हरियाली मुरमुरे
सामग्री
1.मुरमुरे 250ग्राम
2.मूंगफली 100ग्राम।
3. ताज़ा कढ़ी पत्ता,पुदीना,और हर धनिया एक कटोरी।
4. हरी मिर्च छोटे टुकड़ों में कटी
5.जलजीरा मसाला 2टी स्पून।
6.तेल 2टेबल स्पून
विधि
हरियाली मुरमुरे1.एक बड़ी कढ़ाई में तेल डालें मैंने सरसों का तेल लिया है। गरम हो जाने पर पहले कढ़ी पत्ता को तेल में तल लें और बड़ी थाली में पेपर रख कर उसपर फैला कर रख दें।फिर पुदीना के पत्ते तल कर थाली में निकाल लें।अब इसी तरह धनिया को भी तल कर निकाल लें।
2.अब हरी मिर्च को तेल लें फिर मूंगफली को चटक जाने तक भून लें।अब मुरमुरे डाल कर धीमी आंच पर भून लें ।हल्का गुलाबी सा रंग आ जाए तो गैस बंद करके करछुल से चलाते रहें।
3.तले पत्ते ठंडे हो गए हैं तो उन्हें हाथ से मसल कर चूरा कर ले।अब कढ़ाई वाली सामग्री को इसमें डालकर ख़ूब मिलाएं।ऊपर से जलजीरा मसाला और काला नमक डाल दें ।ठंडा होने पर सबको बड़े एयर टाइट जार में भर कर रख लें।
टिप्स
1.पत्ते सारे बिना डंडी के होने चाहिए तभी वो तलने पर कुरकुरे होते हैं।डंडी क्रिस्प नहीं हो पाती है।
2. ठंडा करने के बाद हो जलजीरा मसाला मिलाए नहीं तो मसाला सील जाता है।
चटपटे मुरमुरे3. हरी मिर्च भी कड़क सेंके।



Comments
Post a Comment