Cucumber Poha

 खीरे वाला पोहा 

                खीरे वाला पोहा

सामग्री

1.पोहा मोटा 1 कटोरी

2.खीरा छिलके सहित मोटा कसा हुआ 1 कटोरी 

3.नारियल ताजा कसा हुआ 1 कटोरी (ताजा नारियल नहीं हो तो ३/४ कटोरी नारियल का बुरादा।)

4.हरी मिर्च 2कटी हुई।

5.मटर दाने 1कटोरी उबले या ब्लांच किए हुए।

6.मूंगफली के दाने 1कटोरी 

7.नींबू एक,नमक स्वादानुसार

विधि

1.पोहा को धो कर सारा पानी निकाल दें और रख दें।अब इसमें कसा हुआ खीरा और कसा नारियल मिला कर रख दें।

2.एक कढ़ाई में तेल डाल कर , गरम हो जाने पर  सरसों चटकाएं,मूंगफली को तल कर अलग रख दीजिए।अब इसमें हरी मिर्च और हरी मटर दाने डाल कर पका लें।

3.अब मटर पक जाने पर पोहा,खीरा और नारियल को मिलकर उलट पलट कर नमक,कढ़ी पत्ता, हरा धनिया,और आधा नींबू निचोड़ दें। तुरंत गैस बंद कर सर्व कर दें।

टिप्स


1.पोहा मोटा लें।दो बार धोने के बाद सारा पानी निकाल कर रख लें ।

2.खीरे और नारियल में भी पानी होता है अतः पोहे को पानी में डाल कर नहीं रखा जाता है।

3.मूंगफली के दाने तलकर अलग रख दें।मटर के साथ गलाने लगें तो मूंगफली सील कर चमचौड़ हो जाएगी।




                    

Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake