केले के रोल

 सामग्री


                         केले के रोल

1.छोटे कच्चे केले 8से,10नग

2.2मध्यम आलू

3.साबूदाना 1/2 कटोरी भीगा हुआ

4.मूंगफली 1/2 कटोरी भुनी टुकड़ों में कटी।

5.अदरक,मिर्च, हरा धनिया बारीक कटा हुआ।

6.नमक,काला नमक,चाट मसाला,कूटी लाल मिर्च,स्वादानुसार।

विधि

1.आलू केला को कुकर में उबाल लें ।ठंडा कर कद्दू कस में कस लें।अब इसमें साबूदाना जैसे खिचड़ी में रखते हैं उसी तरह से नम करके मिश्रण में मिला लें।

2.अब इसमें भुनी मूंगफली दरदरी,2बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक बारीक काट कर डालें।

3.अब स्वादानुसार नमक,काला नमक,चाट मसाला,कूटी लाल मिर्च डाल लें ।अब सबको मिला कर लंबे रोल या चपटी टिक्की जैसे बना लें।तेल गर्म करके रोल तेज़ आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।

4.चटनी के या सॉस के साथ परोसें।

टिप्स

1.मूंगफली भून कर दरदरा करके डालें नहीं तो कच्चा पन खाने में लगता है।

2.टिक्की बना कर देर तक  यानि सुबह से बनाए और शाम को तले तो कभी कभी टिक्की तेल में फटने लगती है।

3.तेल में तेज़ आंच पर ही सेंक लें, आंच धीमी हो तो भी टिक्की फटती है।

4.कुरकुरापन साबूदाने से ही आता है।

5.केले कच्चे ही लें छोटे या बड़े आकार से फर्क नहीं पड़ता है। साइज़ छोटे हों तो ज्यादा केले लें नहीं तो आलू का स्वाद ज्यादा लगता हैं।

6.व्रत में खाना हो तो काले और सादा नमक लेने की बजाय सेंधा नमक लें।


Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake