नारियल के लड्डू
सामग्री
नारियल के लडडू
1.नारियल का चूरा 2कप
2. काजू के टुकड़े 1/4कप
3.किशमिश 25 नग
4.अंजीर 4 पीस छोटे टुकड़ों में कटी।
5.होममेड डाबर का कोकोनट मिल्क 200ग्राम
6.चीनी 1/2कप
7. इलायची पाउडर
8.मिल्क पाउडर 1/2कप (मैने coconut milk powder लिया है।)
विधि
आधा काटने पर किशमिश और अंजीर का भरावन
1.एक कढ़ाई में एक टी स्पून घी गर्म करके नारियल का चूरा और काजू के टुकड़े धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें।चूरे को भूरा नहीं करना है।
2.अब इसमें नारियल का दूध पूरा पैकेट डाल दें।पूरा दूध नारियल सोख लेगा और आटे जैसा बन जाएगा।
3.अब इस मिश्रण में चीनी डालकर धीमी आंच पर ही चीनी घुलने तक पकाते रहें हल्का सा चिपचिपा मिश्रण हो और आटे जैसा बन गया है तब गैस बंद कर दें और ठंडा करने रख दें।
4.अंजीर और किशमिश को छोटे टुकड़ों में काट कर छोटे छोटे गोले बना लें।
5.हाथों में हल्का सा घी लगाकर नारियल के मिश्रण में अंजीर वाले गोलों को भरकर लड्डू बना लें
टिप्स
ऊपर मैने गुलाब की पत्तियों से सजाया है।
1.आप नारियल के दूध की बोले सादा दूध भी ले सकते हैं ।मिल्क पाउडर न हो तो भी खोया भी ले सकते हैं पर कुछ डालें ज़रूर तभी स्वाद आता है।
2.चीनी बस पिघल जाए तभी तक गर्म करे यदि देर तक आंच पर रखा तो चिपचिपाहट खत्म हो जाती है और लड्डू बांधने में भी दिक्कत होती है ।



Comments
Post a Comment