Khatta meetha Murmura
खट्टा मीठा मुरमुरा
खट्टा मीठा मुरमुरा
सामग्री
1.मुरमुरा 250ग्राम
2. काजू,मूंगफली ,मखाना,बादाम ,किशमिश 1,1टेबल स्पून।
3.हरी मिर्च 2 छोटे टुकड़ों में कटी।
4.नींबू का फूल या साइट्रिक एसिड या टाटरी 1/2टी स्पून
5.पिसी चीनी 2टी स्पून।
6. सादा नमक सफेद 1टी स्पून।
7.घी या तेल 2टेबल स्पून
8.कढ़ी पत्ता 20पत्ते
9.हल्दी 1/2 टी स्पून।
विधि
1.घी या तेल बड़ी कढ़ाई में डालें गर्म होने पर हरी मिर्च तल लें ।अब बादाम,मूंगफली डालकर धीमी आंच पर सुनहरा चटक जाने तक भूने।फिर मखाना और काजू डालें।
2.अब हल्दी डालकर मुरमुरे डाल दें।सबको धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें।
3.ठंडा हो जाने पर सारी चीजों को बड़ी परात में कागज के ऊपर पलट दें और फिर चीनी और नींबू का सत पीस कर पाउडर बना कर इस पर डाल दें।अंत में नमक और किशमिश डाल कर अच्छी तरह चला लें।
4.पूरी तरह ठंडा मिश्रण एयर टाइट जार में भर कर रख लें।
टिप्स
1.हल्दी हमेशा तेल में ही डालें ताकि वो मुरमुरे को एक सार रंग दे।मुरमुरे डालने के बाद ऊपर से हल्दी डाली तो पैच पैच में पीला हो जाता है।
2. हरी मिर्च को तेल में कुरकुरी तलें ताकि ठंडी होने पर मिश्रण को सीलने न दे।
3. मिश्रण परात में पूरा ठंडा होने पर ही चीनी और निम्बू का फूल मिलाए गर्म में डालने पर चीनी पिघलने लगती है और मुरमुरे सील जाते हैं।
खट्टा मीठा मुरमुरा

Comments
Post a Comment