Amranth raita
चौलाई का रायता
लाल साग का रायता।
1.लाल साग के 15से20 पत्ते धोकर बारीक कटे हुए
2.ताजा नारियल आधा छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
3.एक हरी मिर्च,1इंच अदरक का टुकड़ा
4.ताजा दही 250ग्राम।
5.छौंक के लिए,,,,1चम्मच काली सरसों,एक चौथाई टी स्पून हींग,8से10 कढ़ी पत्ते बारीक कटे हुए,लाल मिर्च 4टुकड़े में तोड़ी हुई
विधि
1.साग को एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर नमक के साथ पका लें
2. नारियल, हरी मिर्च,अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें।
नारियल,मिर्च और अदरक पिसी हुई3.अब दही को फेंट कर उसमें पका साग,नारियल का पेस्ट मिला दें ।
4.अब इसमें छौंक तैयार करके मिला लें ।
टिप्स
1.छौंक परोसने से पहले ही मिलाएं
2.दही एकदम ताजा होना चाहिए।
3.इसे नारियल के दही में भी बना सकते हैं उसका भी स्वाद बहुत अच्छा आया है।
नारियल के दही में लाल साग वाला रायता
4.हरा धनिया का स्वाद भी अच्छा लगता है। बारीक काट कर जरूर मिलाएं।



Comments
Post a Comment