कुल्फी
सामग्री
कुल्फी वाली आइसक्रीम
1.काजू,बादाम,खरबूजे के बीज,तरबूजे के बीज,मखाना सब एक एक आधी कटोरी या आधा कप।
2.पिस्ता 1टेबल स्पून।
3.केसर धागे 8से 10 एक टेबल स्पून दूध में भिगोए हुए।
4 4से5 इलायची को पाउडर बना कर लें।
5.1 कप दूध।
6. 2कप व्हिपड क्रीम।
7.1/4 कप चीनी पाउडर
विधि
1.सर्वप्रथम दूध को हल्का गर्म करें और उसमें सारे मेवे डालकर 1/2घंटा भिगो कर रख दें।
2.अब चीनी सहित सारी चीजों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।इसी में ही इलाइची पाउडर डाल दें।
3.अब एक फैले बर्तन में बर्फ डालकर ऊपर से दूसरे बर्तन में व्हिपड क्रीम लेकर इलेक्ट्रिक बीटर से क्रीम दोगुनी होने तक पीक उठ जाने तक फेंटे।अब इसमें मेवे वाला मिश्रण मिला कर फिर फेंटे।
4.अब इसे चौड़े बर्तन में जमाने के लिए फ्रीजर में 8 से 10 घंटे के लिए रख दें।
5.ऊपर से गार्निशिंग के लिए सूखी गुलाब की पंखुड़ी के साथ बादाम काजू पिस्ते की कतरन डाल दें ।
टिप्स
1.यदि आप चीनी न डालना चाहें तो शुगर फ्री भी डाल सकते हैं।
2. मिल्क इनटोलरेंट वाले दूध की बजाय कोकोनट मिल्क,बादाम के दूध का भी उपयोग करें।
3.चॉकलेट वाली आइसक्रीम बनानी हो तो इलाइची केसर की बजाय चॉकलेट पाउडर का मिश्रण में और चॉकलेट के कटे छोटे टुकड़ों को अंदर साल सकते हैं।

Comments
Post a Comment