Easy Fruit Cake
बिस्कुट फ्रूट केक
सामग्री
मारी या अरारोट बिस्कुट का पैकेट 200 ग्राम
पाइनएपल टिन 1 200ग्राम
कीवी 4 छिली व गोल कटी हुई।
अखरोट 15 से 20 नग आधे किये हुए
चॉकलेट डार्क 500 ग्राम का 1 स्लैब
दूध 2 कप
विधि
बिस्कुट को दूध में डुबा कर डिश में रखते जाएं।एक लेयर पूरी होने पर एक चौथाई चॉकलेट माइक्रोवेव में 20 सैकेंड पिघला कर पतली सी परत बिस्कुट पर डाल दें।ऐसे ही 4 परत बिस्कुट व चॉकलेट की लगाएं।अंत में पाइनएपल टिन में से रिंग्स निकालकर आधे कर लें और किनारे पर लगाते जाएं।फिर कीवी के गोल टुकड़ों को पाइनएपल जूस में भिगो कर पाइनएपल रिंग्स के आगे लगाते जाएं।अंत में अखरोट की गिरी को सजा दें।आधा घंटा फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें फिर टुकड़े काट कर परोसें।केक का हेल्दी वर्जन 10 मिनिट में तैयार है।
टिप्स
माइक्रोवेव में चॉकलेट 10 10 सैकेंड में चलाते रहें ज्यादा देर रखने से वह भुरभुरी होकर कड़ी हो जाती है।
कोई भी फल सेब , केला, संतरा, आम कुछ भी ले सकते हैं पर उन्हें चीनी के पानी में डुबाकर ही इस्तेमाल करे।वरना ये काले पड़ जाते हैं।

Comments
Post a Comment