Pancakes
उड़द उत्तपम
उर्द दाल धुली 1/2 कटोरी
चावल 11/2(डेढ़) कटोरी
हरी मटर के दाने 1 कटोरी
स्वीट कॉर्न 1 कटोरी
नमक स्वादानुसार
तेल सेंकने के लिए 4 से 5 टेबलस्पून
विधि
दाल चावल की अलग अलग 7 से 8 घंटे भिगोकर रख दें।फिर मिक्सी में पीस कर (बहता हुआ घोल जितना पतला) ख़मीर उठने के लिए 8 से 10 घंटे के लिए रख दें।मटर व स्वीटकॉर्न को सरसों डालकर छौंक लें व अलग रख लें।गैस पर लोहे का तवा गरम करें तेल से ग्रीस करें फिर 1 टेबलस्पून मिश्रण लेकर 3 गोले तवे पर डालें अब तुरंत ही मटर व स्वीटकॉर्न को 2 से 3 चम्मच मिश्रण के ऊपर डालकर पलटे से दबा दें इससे पैनकेक गोलाई में बढ़ जाएगा व पतला भी हो जाएगा।दोनों तरफ से सेंक कर नारियल की चटनी के साथ परोसें।
टिप्स
समय कम हो तो बेसन के घोल बनाकर उसमें बेकिंग पावडर डालकर भी पैनकेक बना सकते हैं
ख़मीर उठाने से पहले ही जितना पतला करना हो उतना पानी मिला कर मिश्रण समायोजित कर लें ।ख़मीर उठ जाने के बाद पानी डालकर मिश्रण पतला करने की कोशिश करेंगे तो वह रोटी की तरह मुलायम बनेंगे क्रिस्प नहीं।



Comments
Post a Comment