Apple Burfi
सेवफल की बर्फ़ी
सामग्री
सेब हरे लाल 3 मध्यम आकार के
चीनी 2 टेबिलस्पून
बादाम का पावडर 1 कटोरी
नारियल चूर्ण 2 टेबिलस्पून
जायफ़ल व दालचीनी का पावडर 1/4 टी स्पून
विधि
सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। फ्राई पैन में डालकर मध्यम गैस पर चढ़ा दें।अधगल हो जाने पर चीनी मिलादे जब चीनी घुल जाए तो बादाम का आटा मिला दें।अब आंच तेज़ करके मिश्रणको लगातार चलाते जाएं ,जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब नारियल का चूर्ण डालें व अंत में दालचीनी व जायफ़ल का मसाला मिलाकर घी लगी थाली में जमने रख दें।ऊपर से बादाम के कतलों से सजा दें। 2 घंटे बाद मनचाहे पीस में काट कर कागज़ की कटोरी में रख लें।
टिप्स
1.सेवफल को चीनी डालने से पहले ही गला लें चीनी पड़ने के बाद सेवफल कड़ा ही रहता है।2.जायफल से इसका फ्लेवर बहुत बढ़िया हो जाता हैअतः इसे ज़रूर डालें।
3.मिश्रण पतला लगे तो बादाम का आटा और डालें पर नारियल का नहीं।नारियल से उसकी फ्लेवर सेवफल से ज्यादा आती है
सेवफल की बर्फ़ी

सेेेवफल की



Comments
Post a Comment