Egg less LemonCake
एगलेस लैमन केक
सामग्री
मैदा 2 कप
सूजी 1/2 कप
मक्खन 100 ग्राम
दही 1 कप
दूध 1कप
चीनी 1 कप
1 नींबू का छिलका कसा हुआ व रस निचोड़ा हुआ
किशमिश 1/2 कटोरी
अखरोट 1/2 कटोरी
2 संतरे के छिलके की कैंडी बारीक कटी
बेकिंग सोडा 1/2 टीस्पून
बेकिंग पाउडर 1टी स्पून
विधि
मैदा में बेकिंग सोडा व पावडर मिलाकर छान लें।अब मिक्सी जार में दही, मक्खन, चीनी डालकर फेंट लें ।इस गीले मिश्रण को सूखे मिश्रण में मिलाएं। कट ऐंड फोल्ड विधि से इसे दूध के साथ तब तक चलाये जब तक यह चमचे से आसानी से गिरने न लगे।अंत में किशमिश संतरे के छिलके अखरोट पर मैदा बुरक कर केक
के मिश्रण पर डाल दें।अब केक टिन को ग्रीस करके मैदे को बुरक कर तैयार कर लें फिर केक मिश्रण को इसमें पलट कर 180 डिग्री पर पहले से गर्म किये अवन में 35 मिनिट तक बेक करें।ठंडा होने पर सांचे से निकालकर पीस काटें।
टिप्स
1.इसमें इलाइची भी डाल सकते हैं।
2.मिश्रण इडली के मिश्रण की तरह बहता हुआ होना चाहिए।
3ड्राय फ्रूट्स मैदे की कोटिंग करके डालें जिससे वे नीचे नहीं बैठते हैं।
4.केक का मिश्रण हमेशा पहले से गर्म अवन में ही डालें ठंडे अवन में डालने से केक कड़ा बनेगा।
लेमन केक




Comments
Post a Comment