Mung vada

मूँग दाल का वड़ा

मूंग की छिलके वाली दाल 2 कटोरी

अदरक1 इंच

हरी मिर्च 2

पालक 1 गड्डी

खड़ी सौंफ 1 टी स्पून

खड़ा धनिया 1 टी स्पून

खटाई 1/2टी स्पून

नमक स्वादानुसार

विधि

दाल को 3 से 4 घंटे पानी में भिगोकर रख दें।आधी कटोरी दाल छोड़कर बाकी सारी दाल फ़ूड प्रोसेसर में पालक ,मिर्ची व अदरक के साथ दरदरा पीस लें।अब धनियां व सौंफ को तवे पर खुशबू आने तक सूखा ही भूनें।इसे कूटकर मिश्रण में मिला दें।आधी कटोरी डाल जो छोड़ी थी उसे ऐसे ही मिला लें।यदि पानी ज्यादा लगे तो छन्नी में 1/2घंटे यूं ही छोड़कर रखें।अब हाथ पर गोले बनाकर गर्म तेल में सुनहरा सेंक लें।



टिप्स

1. दाल गीली रहेगी तो गोले तेल में बिखर जायेंगें अतः डाल सूखी ही रखें जैसे दही बड़े की रखते हैं।

2.तेल तेज़ गर्म होने चाहिए नहीं तो तेल में डाल के बड़े टूट जाएंगे।


ये चटनी के साथ सर्व किये जा सकते हैं।

Comments