पैन केक मिक्स वेज चाइनीज

 चाइनीज मिक्स वेज

सामग्री

1.पत्ता गोभी 2कप बारीक लंबी कटी हुई

2.गाजर 2कप लंबाई में कटी हुई 

3.2 प्याज़ आधा करके लंबे लच्छे काटे

4.शिमला मिर्च बारीक लंबी पतला काटे 

5. मटर 1कप दाने blanch किए हुए।

पैन केक का बैटर

1. राइस रवा 2कप

2.उड़द और मूंग दाल आधी आधी 1/2कप

3.मेथी दाना 1टी स्पून


पैन केक के साथ अंडा हॉफ फ्राई और मिक्स वेज।

विधि

1.पैन केक के लिए सारी सामग्री को पानी से धो कर 4से5घंटे भिगो कर पीस लें और रात भर खमीर उठाने के लिए रख दें।

2.जब भी बनाना हो तब नमक डालकर लोहे का बड़ा डोसे वाला तवे को सीज़न कर 4पैन केक आराम से बना लें।

3.सब्जियों को एक कढ़ाई में 1टेबलस्पून तेल में तेज़ आंच पर डालकर अधकचरी ही पकाए।अब इसमें सोया सॉस,टोमेटो सॉस,और चिली सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें और उतार लें।

4.गर्म गर्म पैन केक के साथ मिक्स वेज परोसें ।

टिप्स

1.इसके साथ हॉफ फ्राई अंडा भी बहुत अच्छा लगता है।

2.पैन केक दाल चावल की बजाय तुंरत बनाना हो तो बेसन,बाजरा,ज्वार,या मूंग के आटे को पानी में घोल कर उसमें बेकिंग पाउडर मिला कर भी बना सकते हैं।

3.यदि चाइनीज फ्लेवर नहीं देना चाहें तो केवल शेज़वान सॉस डालकर धनिए की चटनी के साथ भी परोस सकते हैं।

4.अंडा न चाहें तो चीज़ का स्लाइस रख कर उसके पिघल जाने पर भी खिला सकते है।


Comments