आंवला बादाम की बर्फी
आंवला बादाम की बर्फी
सामग्री
1.आंवला एक पाव
2.बादाम का पावडर आधा कप
3.शुगर फ्री लाइट50%एक चौथाई कप
4.इलायची पावडर और सजाने के लिए बादाम की कतरन
विधि
1.आंवलों को स्टीम करलें या माइक्रोवेव में दो बार 3और फिर 3मिनट दो बार में ,कली खिलने तक पका लें।
2.अब इसमें से गुठली निकाल कर इसे चटनी जार में पीस लें।
3.अब भारी तले की कढ़ाई में 1टेबलस्पून घी डालकर अच्छे से भूनें इससे इसका कसैलापन नहीं रहता है।अब बादाम का चूरा और चीनी डालकर धीमी आंच पर चीनी गलने तक पका लें।स्वाद के लिए 2इलाइची पीस कर डाल लें।
4.चीनी गल जाने पर आंच तेज़ करें और एक गोले की तरह बन जाए और कढ़ाई छोड़ने लगे तब घी लगी आइस्क्रीम जमाने वाली ट्रे में फ़ैला कर एकसारदें।ऊपर से बादाम की कतरन से सजा लें ।
5.आधे घंटे में यह अच्छी तरह जाम जाती है।फिर मनचाहे आकार में काट कर रख लें।फ्रिज में एक महीने तक खराब नहीं होती है।
टिप्स
1.चीनी गलने के बाद ही आंच तेज़ करे नहीं तो चीनी घुलती नहीं है और मुंह में उसके टुकड़े आते हैं।

Comments
Post a Comment