गोंद मेवे की बर्फी

 जाड़ों में बनने वाली मेवे की बर्फी (सूखड़ी)


मेवे की बर्फी सुखड़ी 

सामग्री

1.ग्लूटेन फ्री आटा 1 कप 

2.बादाम,सूर्यमुखी के बीज,कद्दू के बीज,खरबूजे और तरबूजे के बीज,अलसी के बीज,किशमिश,अंजीर,काजू सब 1 टेबल स्पून लें ।कुल मात्रा एक कप के क़रीब हो जाती है।

3.गुड एक कप ,छोटे टुकड़े में कटा हुआ।

4.देसी घी 1/2कप

5.गोंद 3 टेबल स्पून 

विधि 

1.सबसे पहले भारी तले की कढ़ाई में देसी घी डालकर धीमी आंच पर गोंद को अच्छी तरह तल लें।

2.फिर इस घी में कटे बादाम, काजू और कद्दू के बीज धीमी आंच पर भूनें।फिर सारे बीजों को डालकर भून लें।

3.अब कढ़ाई साफ करके फिर बचा हुआ घी डालकर धीमी आंच पर आटा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।इसे भी प्लेट में निकाल कर रख लें।

4.अब कढ़ाई में गुड़ डालकर 2टेबल स्पून पानी डालकर गुड़ को धीमी आंच पर पिघल जाने तक ही गर्म करे ।इसकी हमें चाशनी नहीं बनाना है खाली पिघलना है।

5.अब सारे मेवे ठंडे हो गए हैं इन्हें दरदरा पीस लें और आटे के साथ पिघले गुड़ में मिला लें आंच धीमी रखे या बंद कर दें।गूंथे आटे जैसा लगेगा यदि पिघला हुआ ढीला सा लगे तो गैस जला कर एकाध मिनट और पका लें।

 6.अब घी लगी थाली में फ़ैला कर एकसार कर लें।ऊपर से बादाम की कतरन से सजा लें ।दस मिनट बाद हल्का सा ठंडा होने पर बर्फी काट लें। पूरा ठंडा करके डिब्बे में रखें।


गुनगुने मिश्रण में ही पीस काट लिए।


टिप्स 

1.गोंद को घी में फूल जाने तक पका लें,नहीं तो उसके कड़े टुकड़े मुंह में आते हैं।

2. गुड़ की मात्रा सारी सामग्री की आधी या उससे थोड़ी सी कम ही रखें ताकि मेवों का स्वाद आए।

3.हल्के गुनगुने में ही पीस काट लें नहीं तो मिश्रण कड़ा हो जाता है फिर काट नहीं पाते हैं।

4.जब भी बर्फी खाए तो माइक्रोवेव में 20सैकंड गर्म कर लें फिर खाए तो बहुत मुलायम हो जाती है,दांतों पर भी ज़ोर नहीं पड़ता है।

5.इसे लंबे समय तक स्टोर करके रख दीजिए खराब नहीं होती है

6.मैने यहां ग्लूटेन फ्री आटा लिया है आप सादा गेहूं का भी ले सकते हैं।



Comments