बाजरे का उत्तपा

 बाजरे मूंग का उत्तपा 

मूंग बाजरे का उत्तपा

सामग्री

1.खड़ा मूंग एक कप भिगोया हुआ।

2.बाजरे का आटा 1/4कप

3. अदरक एक इंच का टुकड़ा ,2हरी मिर्च तोड़ कर ली

4.हरा प्याज़ और हरा लहसुन पत्ता , हरा धनिया बारीक कटा हुआ।

5.सेंकने के लिए तेल।

6.एक चौथाई कप तिल काला या सफेद।

7.गाजर और चुकंदर के लच्छे।

विधि 

1.खड़े मूंग को अदरक और मिर्ची के साथ मिक्सी में पीस लें।

2.अब इस मिश्रण में बारीक कटा धनिया, लहसुन पत्ता,प्याज़ पत्ता, मिलाएं

3.नमक डालकर दस मिनट मिश्रण ढांक कर रखा दें।

4.मिश्रण में पानी सा दिखेगा अब बाजरे का आटा थोड़ा थोड़ा मिला लें।मिश्रण की सांद्रता ऐसी होनी चाहिए जैसे आटा गीला हो गया है माढ़ नहीं पा रहे हैं।चीले के मिश्रण से बहुत गाढ़ा चमचे से फैला नहीं सकते हैं।

5.अब भारी तले का तवा लेकर सीजनिंग कर लें फिर एक कटोरी जितना मिश्रण तवे पर रख दें फिर गीला हाथ करके हाथ से थपथपा कर गोल फैला दे।ऊपर से चुकंदर और गाजर के लंबे लच्छे फ़ैला दें और तिल बिखरा दें।

6.धीमी आंच पर सुनहरा होने तक दोनों तरफ से पका लें।

तवे पर हाथ से थपथपा कर मोटा फैलाया।

टिप्स 

1.ये थोड़ा मोटा ही होता है ऊपर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम।

2.इसके साथ नारियल ,टमाटर,या हरे धनिए की चटनी बहुत अच्छी लगती है।

3.इसमें आप मेथी भी डाल सकते हैं पर यहां मैने मेथी छोटे आलू के साथ सब्जी की तरह बना कर रखी है।

टमाटर की चटनी और मेथी आलू की सब्ज़ी के साथ बाजरे का उत्तपा।

4.ये पूरा meal है सूखा न लगे तो सूप या चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

5.ये बहुत स्वादिष्ट, ग्लूटेन फ्री ,और शर्करा के रोगियों के लिए उत्तम है।



Comments