जलजीरा पावडर
सामग्री
1.पुदीने की एक गड्डी पत्ते निकाल कर सुखाई गई।
2.जीरा 3+2टेबल स्पून
3.काली मिर्च 20
4.हींग 1टी स्पून
5.अमचूर पाउडर 3 टेबल स्पून।
6.काला नमक 3टेबल स्पून, सादा नमक 1टेबल स्पून
7. नींबू का फूल 1टी स्पून
8.सौंफ 2टेबल स्पून
11.सौंठ पावडर 1टेबल स्पून।
विधि
1.सबसे पहले पुदीने के पत्तों को धो कर पंखे में उसका पानी सूख जाने पर माइक्रोवेव 1मिनट कर करके सुखा लें।
2.सारी खड़ी चीज़ें लेकर कढ़ाई में धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें।गैस बंद करके नमक,काला नमक,सौंठ पावडर, नींबू फूल,हींग,अमचूर पाउडर भी डालकर मसाले के साथ बराबर चलाते रहें।इससे सबकी नमी निकल जाती है।
3.पूरा ठंडा होने के बाद ही मिक्सी में डालकर पीस लें और एयर टाइट जार में भर लें।
टिप्स
1.नींबू का फूल न मिले तो साइट्रिक एसिड भी ले सकते हैं।
2.सूखे पुदीने के पत्ते डालने से खुशबू बसी रहती है हालांकि जलजीरा बनाते समय हरा धनिया पुदीना भी पीसते हैं।
3.गैस बंद करने के बाद ही पावडर किए मसाले मिलाए ताकि कढ़ाई की गर्माहट से नमी निकल जाएगी।
4.जीरा 3टेबल स्पून भून कर लें और 2टेबल स्पून सादा ही लें।इससे खुशबू आती है।
150ग्राम जलजीरा मसाला तैयार
5.इस सामग्री से 150ग्राम जलजीरा तैयार होता है।


Comments
Post a Comment