Arahar daal with sambhar powder
तड़के वाली अरहर दाल
सामग्री-----
अरहर दाल 1कटोरी
लौकी छोटे टुकड़ों में कटी 2कटोरी
सहजन की फली 2 लंबी टुकड़ों में कटी
हल्दी 1/2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
काली सरसों 1 टीस्पून
हींग 1/4टीस्पून
लाल खड़ी मिर्च 2 तोड़ी हुई।
सांभर मसाला 2 टीस्पून
नारियल तेल 2 टी स्पून
प्याज़ 4 चार टुकड़े में कटी
टमाटर 2 बारीक कटा
सहजन के पत्ते 4 डंडी
विधि-----दाल को अच्छी तरह धो कर नमक व हल्दी डालकर आधा घंटे के लिए भिगो दें।फिर कुकर में दाल,2 चम्मच सांभर पावडर व सहजन के पत्ते तथा फली व लौकी डालकर 3 सीटी आने तक पका लें।तड़के के लिए पैन में नारियल का तेल लें उसमें काली सरसों चटका कर प्याज़ को गुलाबी होने तक भूनें फिर टमाटर डालकर पका लें।अब दाल डालकर 2 उबाल आने पर गर्मागर्म परोसें।
टिप्स-----
सहजन के पत्तों व फली में विटामिन ए व आयरन भरपूर होता है अतः इसे ज़रूर डालें। जाड़ों में हरे पत्ते न मिलें तो गर्मियों में ही पत्तों को सुखा कर स्टोर कर लें।टमाटर की बजाय इमली डाल सकते हैं पर थोड़ी डालें नहीं तो वो खट्टा होकर सांभर का टेस्ट देगा ।इस दाल में दाल का स्वाद ज्यादा आना चाहिए।
दाल दक्षिण भारतीय तड़के के साथ
लौकी व सहजन वाली दाल

Comments
Post a Comment