Biryani shorba

बिरयानी शोरबा
सामग्री-----
प्याज़ 2कटी हुई
टमाटर 2 कटे हुये
अदरक लहसुन का पेस्ट 2 चम्मच
मूँगफली 1टेबलस्पून
सफेद तिल 1टेबलस्पून
नारियल सूखा 1टेबलस्पून
हल्दी1/2 टीस्पून
मिर्च 1/2टीस्पून
धनिया1टीस्पून
तेजपात 1
दालचीनी 1" टुकड़ा
हरी इलायची 2
लौंग 4
तेल 2टेबलस्पून
स्वादानुसार नमक
विधि-----
पैन में मूंगफली सूखी भून लें।भून जाने पर तिल व नारियल डालकर खुशबू आने तक भून लें।अब इसे प्लेट में निकाल कर रख लें। पैन में तेल डालकर गरम हो जाने पर प्याज डालकर भूने अदरक लहसुन कापेस्ट भी डाल दें।टमाटर डालकर भूनें इसमें नमक डालकर पेस्ट बना लें।ठंडा करने रख दें। अब मूंगफली, तिल, नारियल व ठंडा किया प्याज़ के मिश्रण को मिक्सी में पीस लें। पैन में तेल डालकर गर्म करके मिश्रण को पैन में डाले हल्दी मिर्च धनिया डालकर भूनें फिर इसमें पानी डालकर 10 मिनिट के लिए पकने रख दें।डोंगे में परोसें।
टिप्स-----
नारियल चाहें तो न डाले।तिल की बजाय पोस्त दाना ले सकते हैं।इसे पतला ही रखें क्योंकि यह खाते समय बिरयानी को गीला करने के काम में आती है ताकि बिरयानी आराम से खाई जा सके।

                     बिरयानी शोरबा

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake