Grated mango basic achar
कसे आम का नमकीन अचार
सामग्री------
खट्टा आम छील कर कसा हुआ 1 किलो
सरसों का तेल 100 ग्राम
राई की दाल 50 ग्राम
लाल छोटी राई पिसी 50 ग्राम
लाल मिर्च पिसी 2टी स्पून
हल्दी 2 टी स्पून
मेथीदाना दरदरा कुटा 1/2टी स्पून
कलौंजी 1/2टीस्पून
हींग 1/3 टी स्पून
सौंफ दरदरी पिसी 25 ग्राम
नमक स्वादानुसार
विधि------
आधे तेल को गर्म करने रखें। धुआं आने तक गर्म करें फिर उन ठंडा करने रख दें।मसालों में मेथी दाना, कलौंजी, सौंफ को सूखा भून लें। अब झौंक वाले पैन में बचा हुआ तेल लेकर गरम करें। गैस ऑफ कर दें अब इस तेल में हींग, हल्दी, भुना हुआ मेथीदाना, कलौंजी, सौंफ डालकर चला दें और आम में मिला दें।अब आम में लाल मिर्च ,लाल छोटी राई, व नमक मिला दें।मिलाने के बाद चौड़ी मुंह वाले कांच के बर्तन में ठूंस ठूंस कर भरें बीच बीच में ठंडा किया तेल डालती जाएं।तेल आम के ऊपर रहना चाहिए।4 से 5 दिन में ये खाने लायक हो जायेगा।
टिप्स-----
अचार में लाल मिर्च,व छोटी लाल राई गर्म तेल में नहीं डालें क्योंकि मिर्च तो जल जाती है और राई खट्टी नहीं हो पाती है।इस अचार को लभेड़े, टेंटी, कटहल, काबुली चना, प्याज़, मूली, गाजर, मिर्च (हरी)में डालकर तुरंत खाने के लिए बना सकते हैं।
कसा आम व लभेड़े का अचार
कसा आम व कटहल का अचार
कसा आम व प्याज का अचार
कसा आम तेल में डूबा

Comments
Post a Comment