Jack fruit birayani.
कटहल बिरयानी
कटहल 1/2किलो
सेला बासमती चावल 11/2(डेढ़) कटोरी
अलसी का तेल 4 टेबलस्पून
प्याज़ 300 ग्राम
लहसुन 50 ग्राम
अदरक 1इंच का टुकड़ा
लहसुन अदरक का पेस्ट 2 टी स्पून
लाल खड़ी मिर्च 2 -3
दालचीनी 2 स्टिक
जायफल 1 चुटकी
जावित्री 1 फूल
स्टार एनिस 1 फूल
जीरा 1 टीस्पून
देसी घी 1टेबलस्पून
चीनी 2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
पिसा जीरा 1 टीस्पून
पिसा गरम मसाला 1/2 टी स्पून
पिसा धनिया 1 टी स्पून
कुटी लाल मिर्च 1/2टीस्पून
ऑल स्पाइस के पत्ते 2
विधि-----
चावल को धोकर भिगो देंगे। कटहल के टुकड़ों को कुकर में थोड़ा सा पानी डालकर गैस पर चढ़ाएंगे।इसी में ऑल स्पाइस का पत्ता,1 दालचीनी,1 बड़ी इलायची,4 लौंग, डालकर सीटी आने से पहले सूं सूं हो तभी गैस बन्द कर दें।ठंडा होने रख दें।अब एक कढ़ाई में तेल 2 टेबलस्पून डालकर लहसुन लाल होने तक पकाएं फिर प्याज़ डाल दें।इसे भी गुलाबी होने तक भूनें।अब इसमें लाल पिसी मिर्च,पिसा जीरा,पिसा गरम मसाला,नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट, डालकर पका लें। अब कटहल के पीस को छलनी में छान कर (पानी रख लें)
कढ़ाई में डालकर प्याज़ के साथ 7 से 8 मिनिट भूनें। अब एक बड़ी कढ़ाई गैस पर चढ़ा कर देसी घी उसमें डाले।गर्म होने पर जीरा बचा हुआ खड़ा गर्म मसाला, डालकर चीनी डालकर भूरा रंग आने तक भूने।अब बचा हुआ कटहल का पानी इसमें डाल दें।भीगे हुए चावल भी इसमें डाल दें।एक कनी रहने तक इसे पकाएं ।अब बने हुए कटहल को इसमें मिला दें। ढांककर कढ़ाई के नीचे तवा लगाकर गैस धीमी कर 10 मिनिट तक रखें।प्याज के भुने लच्छों से सजा कर डोंगे में परोसे साथ में बिरयानी ग्रेवी (शोरबा), बिरयानी रायता व तंदूरी प्याज़ के सलाद के साथ परोसें।
कटहल बिरयानी
नींबू वाली प्याज़
बिरयानी रायता
गर्म मसाले में एक कनी पके चावल
कटहल सहित चावल
तैयार बिरयानी

बिरयानी शोरबा

Comments
Post a Comment