Jowar Roti
ज्वार की रोटी
सामग्री------
ज्वार आटा 1 कप
नमक 1/4 टीस्पून
पानी 1/2 कटोरी के लगभग
विधि------
पानी को गर्म करने रख दें। गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गर्म होने चाहिए ,उबालना नहीं है।अब आटे में इसको धीरे धीरे डालकर चमचे से चलाते जाएं।थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से अच्छी तरह मलते हुए 2 लोई बना लें।पूड़ी बेलने वाली मशीन के दोनों पल्लों पर पॉलिथीन लगा लें।नीचे पल्ले पर लोई रख कर दबाएं फिर पॉलिथीन को घूमा कर दूसरी तरफ भी दबाएं।इससे रोटी सब तरफ से एकसी बिलेगी।अब पॉलीथिन से रोटी उठाकर गर्म तवे पर डालें।दोनों तरफ से सेंकें।यह एकदम गोल फूल जाती है।
टिप्स-----
रोटी जब भी बनानी हो तुरंत आटा गूंथ लें। पहले से आटा गूंथ कर न रखें।पूड़ी बेलने वाली मशीन में दोनों तरफ से रोटी दबाना चाहिए नहीं तो एक हिस्सा पतला व दूसरा मोटा हो जायेगा।सेंकने के लिए आंच मध्धयम होनी चाहिए।
ज्वार की रोटी
दोनों तरफ से दबाई गयी
गरम तवे पर डाली गई
मध्दिम आंच पर सेंकने रखी

आटे की लोई
पन्नी पर मशीन के निचले पल्ले पर लोई
गरम तवे पर डाली गई

Comments
Post a Comment