Lasode ya labhede kaa achaar
लसौडे या लभेडे या गूंदे का अचार
सामग्री-------
लसौडा 2किलो
लाल छोटी पिसी राई 100ग्राम
पिसी हल्दी 1टीस्पून
पिसी लाल मिर्च 1 टी स्पून
हींग1/2 टीस्पून
कलौंजी 1/2 टीस्पून
नमक 2 चम्म्च
सरसों का तेल 1/2 किलो
कसे हुये कच्चे आम 2 पीस
विधि----
सारे लसौडों को डंडियों से अलग कर लें।अब भगौने में या बडे कुकर में आधा पानी भरकर लसौडों को उसमें डाल दें।कुकर में हों तो सीटी आने से पहले सूं सूं की आवाज़ आये तभी गैस बंद कर दें। यदि भग़ौने में उबालें तो लसौडे का रंग बदलने तक गलायें। गल जाने पर छलनी में छान कर परात में फैला दें और धूप में 1 घंटे के लिये रख दें। झौंक वाले पैन में आधा तेल धुआ आने तक गरम करें थोडा ठ्न्डा होने पर कलौंजी, हींग व हल्दी डालकर तुरंत लभेडोंं में मिला दें।(कच्चे आम भी इसी समय मिला दें) इसके बाद लाल मिर्च नमक व पिसी राई मिलाकर चौडे मुह की मर्तबान में ठूंस ठूंस कर भर दें साथ ही साथ तेल भी डालते जायें। इसमें तेल लसौडों के ऊपर रह्नना चाहिये।1 हफ्ते बाद ये खट्टा हो जायेगा तब इसे खायें।
टिप्स----
वैसे तो ये अचार राई कीवजह से खट्टा हो जाता है पर यदि फिर भी और खट्टा चाहें तो 2 कच्चे आम कस कर अचार में मिला दें।मैंने इन्हें मिलाया है ।येअचार साल भर ना रखकर बरसात आने तक खत्म कर देंं स्वाद इसका थोडा उतर जाता है।
लभैडे का अचार

Comments
Post a Comment