Lentil coconut curry
नारियल वाली दाल
सामग्री-------
अरहर दाल 1/2कटोरी पानी में भीगी हुई
प्याज़ 1 कटी हुई
लहसुन 4 से 5 कली
टमाटर 2 कटे हुए
करी पत्ता 10
काली सरसों 1टीस्पून
हींग 1/4टीस्पून
हरी मिर्च 2
लाल मिर्च खड़ी 2
अदरक 1"का टुकड़ा
नारियल का दूध 1 कटोरी
इमली का पानी 2 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि-------
भीगी हुई दाल को कुकर में नमक व हल्दी डाल कर उबाल लें।अब पैन में तेल डालकर प्याज़,लहसुन,हरीमिर्च,लालमिर्च व अदरक डालकर भूने।प्याज़ लाल हो जाने पर टमाटर डालकर पका लें। मिश्रण को ठंडा करके मिक्सी में पीस लें अब इसमें उबली दाल डालकर मिक्सी में एकबार चला दें।कढ़ाई में नारियल का तेल लेकर गर्म करें काली सरसों चटकाएं करी पत्ता डालें अब मिक्सी का सारा मिश्रण इसमें डाल दें इसमें नारियल का दूध व इमली का पानी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने और गर्मागर्म चावल जे साथ परोसें।
टिप्स-----
प्याज़ टमाटर को मिक्सी में पहले पीस लें तब उबली दाल डालें। यदि दाल साथ में पीस दी तो टमाटर के टुकड़े पूरे पिसते नहीं हैं। करी पत्ता का झौंक अंत में लगाये।नारियल व इमली डालने के बाद दाल का रंग पीले से सफेद भूरा से हो जाता है।चावलों के साथ ये करी बहुत अच्छी लगती है।
नारियल करी
नारियल व इमली डालने से पहले पीला रंग

Comments
Post a Comment