Mishti Doi
मिष्टी दही
सामग्री-----
फुल क्रीम दूध 1 लीटर
जमाने के लिए दही का जामन 1 छोटी कटोरी
चीनी 2 टेबल स्पून
विधि-----
एक पैन में दूध गाढ़ा होने के लिए गैस पर रख दें जब तक वह आधा न रह जाये। दूसरी गैस पर छोटी कढ़ाई में चीनी डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें।चीनी बराबर चलाते रहें।धीरे धीरे चीनी पिघलने लगेगी और अंत में भूरे रंग के द्रव में बदल जायेगी।इस समय दूध को इसमें मिला दें।चीनी कैरेमलाइज़्ड होने से दूध का रंग भी भूरा सा हो जायेगा। जिस बर्तन में जमाना है उसमें दही डाल दें।जब दूध इतना ठंडा हो कि उंगली डालने पर उंगली दूध की गर्माहट सह सके तब दही हिलाते हुए सारा दूध बर्तन में डाल दें।अब एक कैसरोल में गर्म पानी इतना डालें की दही ज़माने वाला बर्तन आधा पानी में डूब जाये।कैसरोल का ढक्कन लगा कर 3 से 4 घंटे के लिए रख दें।जम जाने पर फ्रिज में ठंडा करके ठंडा परोसें।
टिप्स-----
दही जमाने के लिए दूध बहुत गर्म नहीं होना चाहिए।गर्म ज्यादा होने पर दही फट जाएगा।चीनी कैरेमलाइज़्ड हो जाने पर दूध थोड़ी थोड़ी मात्रा में डालकर लगातार चलाते जाएं।सर्व करते समय भीगे बादाम ,पिस्ते व किशमिश से गार्निश कर सकते हैं।
मिष्टी दोई
किशमिश से गार्निश किया हुआ

Very टेस्टी
ReplyDelete