Oats cookies
ओट्स कुकीज़
सामग्री------
ओट्स आटा 1/2 कप
ओट्स 1/२कप
अलसी बीज 1/4कप
नारियल तेल 1/4कप
नारियल चूरा 1/4कप
गुड़ चूरा 1/4कप
दालचीनी 2इंच का टुकडा
बेकिंग सोडा 1/2 टीस्पून
बेकिंग पाउडर 1/2 टीस्पून
डार्क चॉकलेट छोटे टुकड़ों में तोड़ी हुई 1/4कप
वेनिला एसेंस 1टेबलस्पून
विधि-----
अलसी के बीज व दालचीनी मिक्सी में पीस कर कटोरी में डाल दें।इसमें पानी डालकर घोल बनाएं।ओट्स को मिक्सी में पीस कर आटा बनाएं।इसमें नारियल का चूरा मिलाएं ।बेकिंग सोडा व बेकिंग पावडर मिलाएं।अलग बर्तन में गुड़ के चूरे में नारियल का तेल मिलाएं। भीगी हुई अलसी को भी इसमें मिलाएं।चॉकलेट का टुकड़ा व खड़े ओट्स भी मिला दें।इस मिश्रण को ओट्स के आटे वाले मिश्रण में मिलाएं।अब एक टेबल स्पून में चारों ओर नारियल का तेल लगा लें।इसबीच ओवन को 180 डिग्री पर गर्म करने रख दें।बेकिंग ट्रे में बटर पेपर बिछा कर घी लगे टेबलस्पून से थोड़ा थोड़ा मिश्रण ट्रे पर रखते जाएं और 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनिट बेक कर लें कुकी के किनारे भूरे होने चाहिए नहीं तो 5 से 7 मिनिट और बेक कर लें।ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।
टिप्स-------
डार्क चॉकलेट की बजाय चौकोचिप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो चॉकलेट पावडर 1टेबलस्पून मिला लें।ये कुकीज बहुत कुरकुरी नहीं होती हैं पर मज़ेदार होती हैं

चॉकलेट का स्वाद

आधे घंटे में तैयार कुकीज़

Comments
Post a Comment