Oats mung chiila
ओट्स मूंग का चीला
सामग्री------
ओट्स 1 कटोरी
मूंग आटा 1/2 कटोरी
हल्दी 1/2टीस्पून
काली मिर्च 1/4टीस्पून
अजवाइन 1/4 टीस्पून
अलसी का तेल सेंकने के लिए
नमक स्वादानुसार
पुई के पत्ते 10 /12
प्याज़ 1 मध्धयम
हरी मिर्च 2 बारीक कटी
विधि-------
ओट्स को पेन में सूखा भूनकर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें।अब मूंग आटा,ओट्स, हल्दी,अजवाइन,कालीमिर्च व नमक डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें।इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह अच्छे से फूल जाए। अब पुई के पत्ते बारीक काट लें।प्याज़ व हरी मिर्च चॉपर में डालकर बारीक काट लें। इन्हें भी घोल में मिला लें।लोहे का तवा गरम करें, तेल डालकर सीज़निग करे फिर मिश्रण को चमचे से फैला दें और थोड़ा तेल चीले के चारों ओर डाल दें।दोनों तरफ से चीले को सेंक कर गर्मागर्म मिर्च के अचार के साथ परोसें।
टिप्स-----
ओट्स व मूंग आटा
साग प्याज़ मिर्ची डालें
लोहे के तवे पर फैलाएं
तैयार चीला मिर्ची के अचार के साथ

- मूंग की बजाय बेसन भी ले सकते हैं।पुई का साग न मिले तो पालक या सागा प्याज़ भी ले सकते हैं।घोल फैलाने लायक पतला होना चाहिए।चीला फैलाने के बाद ढक्कन लगाने से चीला जल्दी सिंकता है।स्वाद थोड़ा ब्लेंड होता है तो हमेशा मिर्च ,नींबू,या आम की खट्टी चटनी के साथ परोसें।यदि उत्त्पम की तरह मोटा चाहिए तो मिश्रण में बेकिंग पावडर 1/2छोटी चम्मच मिला दें इससे चीला आमलेट की तरह फ़ूला फ़ूला बनेगा।अचार बनाने की विधि इसी ब्लॉग में अचार के अंतर्गत दी है।
ओट्स व मूंग आटा
साग प्याज़ मिर्ची डालें
लोहे के तवे पर फैलाएं
तैयार चीला मिर्ची के अचार के साथ

Comments
Post a Comment