Quinoa frittata
क्विनवा का फ्रिट्रेटा
सामग्री-----
अंडे 4
क्विनवा 2 टेबलस्पून
प्याज़ 1 मध्धम बारीक कटी
टमाटर 2 बारीक कटे
हरी मिर्च 2 कतरी हुई
अदरक 1 इंच कसी हुई
हरा धनिया आधी कटोरी बारीक कटा हुआ
नमक स्वादानुसार
तेल तवे पर डालने के लिए।
विधि------
क्विनवा को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक पका लें और गैस बंद कर दें।अंडे फोड़कर उसमे सारी चीज़ें मिला दें और कांटे से फेंट लें इसमें पकाया हुआ क्विनवा भी डाल दें।अब इस मिश्रण को फ्राई पेन में तेल डालकर चिकना कर सारा डाल दें।धीमी आंच पर पैन ढाँक कर पकने दें,एक तरफ पूरा सिंक जाने पर ही इसे पलटे और दूसरी तरफ भी सेंक लें।यदि माइक्रोवेव है तो 3 मिनिट के लिये उसमें पका लें या ओ टी जी है तो 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर बेक कर लें।तीनों तरह के फ्रिटाटा अलग अलग तरह के बनते हैं।तवे वाला आकार में पतला,माइक्रोवेव वाला फूल हुआ पर सब्ज़ियों का स्वाद उबला सा लगता है।ओ टी जी वाला मोटा व अच्छा सिंका हुआ होता है।
टिप्स-----
अंडा न डालना चाहते हैं तो बेसन का उपयोग कर सकते हैंपर उसका स्वाद चीले जैसा ही होता है।तवे पर सेंके तो एक तरफ पूरा सिंकने के बाद ही पलटे नहीं तो फ्रिट्रेटा टूट जाता है।
माइक्रोवेव में सिंका फ्रिट्रेटा
तवे पर सिंका फ्रिट्रेटा
बेक किया हुआ फ्रिट्रेटा




Comments
Post a Comment