Quinoa khichdi
क्विनवा खिचड़ी
सामग्री-----
क्विनवा 1 कटोरी
मटर 1/4 कटोरी
बीन्स या लोभिया फली बारीक कटी 1/4 कटोरी
प्याज़ बारीक कटी 1/4 कटोरी
हरीमिर्च 2 बारीक कटी
अदरक 1" बारीक कटी
काली सरसों 1 टीस्पून
तेल 2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि------
क्विनवा को पानी से 4 से 5 बार मल मल कर धो लें।इससे उसकी ऊपरी कड़वाहट लिए हुए सेपोनिन की सतह निकल जाती है।इसे भिगो कर 20 मिनिट के लिए छोड़ दें।अब एक कढ़ाई में 2 टी स्पून अलसी का या कोई रिफाइंड तेल लेकर गर्म करें।इसमें सरसों चटकाने के बादहरीमिर्च ,अदरक व प्याज़ गुलाबी रंग होने तक भून लें ।अब सारी सब्ज़ियों को डालकर नमक डाल दें।अब इस मिश्रण को कुकर में डाल दें और क्विनवा का दुगना पानी डाल दें यानि 2 कटोरी पानी डाल दें।कुकर बाद करके 2 सीटी आने तक पकाएं व गैस बंद कर दें।गर्मागर्म परोसें , ऊपर से नारियल का तेल 1/2 चम्मच डाल दें।
टिप्स------
यदि आप गीली खिचड़ी पसंद करते हैं तो पानी की मात्रा 3 गुना कर दें।साथ में पापड़, दही व अचार या चटनी दे सकते हैं। ये अपने आप में फुल हाई प्रोटीन मील है।
क्विनवा की खिचड़ी
मटर व बीन्स के साथ
चटनी के साथ खिचड़ी

Comments
Post a Comment