Ragi idli
रागी इडली
सामग्री......
रागी आटा 1 कटोरी
उरद धुली 1/2 कटोरी
मेथीदाना 1 टीस्पून
पोहा 1 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि------
उरद डाल को अच्छे से धो कर पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दें।इसमें मेथीदाना भी डाल दें।3 घंटे बाद पानी थोड़ा कम करके पोहा डाल दें।1 घंटे बाद इस मिश्रण को बारीक पीस लें ।अब इसमें रागी का आटा थोड़ा थोड़ा डालकर चलाते जाएं ज़रूरत पड़ने पर पानी भी मिलाते जाएं।ऐसा तब तक करे जब तक कि चमचे से गिराने पर आसानी से न गिरने लगे ।इसे ढंक कर 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए ख़मीर उठने के लिए रख दें। सुबह इसमें नमक डालकर चला लें फिर इडली साँचो में तेल लगाकर मिश्रण भर कर 10 से 15 मिनिट तक स्टीम लें।ठंडा होने पर सांचे से इडली निकाल कर नारियल की चटनी के साथ परोसें।
टिप्स......
मिश्रण का गाढ़ापन इतना होना चाहिए कि वह चमचे से आसानी से गिरे ,गाढ़ा होने पर इडली ठीक से फूलती नहीं है और ख़मीर उठने के बाद आपने मिश्रण में पानी मिलाया तो इडली ठोस बनेगी।अतः जितना पतला करना है ख़मीर उठने से पहले ही कर लें।रागी का आटा न मिले तो रागी को भिगो कर फूल जाने पर दाल के साथ पीसे। यदि मिश्रण गाढ़ा है और आप पानी मिलाकर पतला कर रही हैं तो बेहतर होगा कि आप इडली न बनाकर डोसा बनाएं।डोसा भी क्रिस्प ना बनकर मुलायम तो बन ही जायेगा।
रागी इडली व नारियल की चटनी

बेहतरीन टिप्स
ReplyDelete