Rice& cucumber chilla
खीरा चावल का चीला
सामग्री-----
खीरा 2 मध्धयम छिले, टुकड़ों में कटे
चावल का आटा 2कटोरी
अलसी के बीज 2 टेबलस्पून
हरीमिर्च 2 बारीक कटी
पुदीना के पत्ते 1 कटोरी
नमक स्वादानुसार
विधि-------
खीरों को मिक्सी में डालकर पेस्ट बना लें।अब बर्तन में निकालकर धीरे धीरे चावल का आटा मिलाते जाएं।लई या गोंद जैसा मिश्रण तैयार कर लें।इसमें पुदीना के पत्ते काट टार डाल दें व नमक मिर्ची मिला लें।10 मिनट ढाँक कर रख दें।लिहे के तवे को तेल पानी से पहले तैयार करके फिर 1 चमचा घोल डालकर चमचे से थोड़ा सा फैला दें।ऊपर से अलसी के दाने बुरक दें।किनारों पर 1 चम्मच तेल डालकर ढक्क्न से ढाँक कर दोनों ओर से सेंक लें।प्याज़ के अचार के साथ परोसें।कसे आम का अचार तो घर में रहता ही है उसी में 4 छोटी प्याज के आधे आधे टुकड़े कर के मिला दें ।अचार का तेल व खट्टापन प्याज़ में आजाता है और प्याज़ का कुरकुरा पन सादे चीले के साथ बहुत अच्छा लगता है।
टिप्स------
चावल के आटे की बजाय बेसन भी ले सकते हैं।झटपट तैयार हो जाता है।एक तरफ पूरा सिंकने के बाद ही पलटे नहीं तो पलटते वक्त चीला टूट सकता है।मोटा ही फैलाएं पतला करने पर लड्डू सा बनने लगता है।पैनकेक जैसा बनता है।
खीरा चावल का घोल
अलसी के दाने चीले पर डाले

प्याज़ का ताजा अचार

Comments
Post a Comment