Sabudane (sago) ki khichadi

साबूदाने की खिचड़ी
सामग्री-----
साबूदाना 2 कटोरी
मूंगफली 3/4 कटोरी
उबला हरा मटर 3/4 कटोरी
कसा नारियल 3/4 कटोरी
जीरा 1 टीस्पून
लाल मिर्च 1/2टी स्पून
हरी मिर्च 3 से 4 कटी हुई
हरा धनिया 1/2कटोरी
तेल 1 चमचा
नमक स्वादानुसार
विधि-----
साबूदाना पानी बदल बदल कर 2 से 3 बार धो लें फिर इसमें इतना पानी डाल की साबूदाना डूब भर जाए ।रात भर ऐसे ही छोड़ दे ,सुबह तक व फूल जाएगा और आकार में दोगुना हो जाएगा। मिक्सी में मूंगफली को दरदरा पीस ले।कढ़ाई में तेल डालें । गरम होने पर जीरा डालें फिर मूंगफली डालकर लाल भून लें,हरी मिर्च,नारियल व उबला हरे मटर डालकर 1 मिनिट भून लें।इसमें साबूदाना व धनिया डाल दे व नमक भी ।इसे चलाते रहें ढाँके नहीं।थोड़ी देर में साबूदाना पारदर्शी सा हो जाएगा ।अब कटे धनिये से सजा कर पेश करें।
टिप्स-----
हर कंपनी के साबूदाने को फूलने के लिए अलग अलग पानी की मात्रा चाहिये होती हैं।आधार भूत नियम है -----साबूदाने में पानी इतना डालो कि दाने डूब भर जाएं।फिर इसे 8 से 10 घंटे के लिए फूलने के लिए छोड़ दें।तेल में जीरा डालने केबाद मूंगफली डाले फिर हरीमिर्च व हरी मटर डालें ।हरीमिर्च व मटर पहले डालने से  मूँगफली कच्ची सी रह जाती है।खिचड़ी को ढाँक कर कभी न पकाएं ।यदि साबूदाना खड़ा खड़ा सा भीगा हो तभी ढाँक कर पकाएं।

                            तैयार खिचड़ी

                      फूला हुआ साबूदाना

Comments

  1. साबूदाने की खिचड़ी में मटर व नारियल डालना अनूठा प्रयोग है।टिप्स बहुत बढ़िया हैं।स्वादिष्ट खिचड़ी।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake