Gud and amaranth Muffins

गुड़ व रामदाने के मफ़िनस
सामग्री
गुड़ बारीक कटा हुआ 1 कटोरी
रामदाने का आटा 2या 2 1/2 कटोरी
अंडे 3 (अंडे न लेने हों तो 1 कटोरी दही व 1 कटोरी दूध ले सकते हैं) 
नारियल का तेल 3/4 कटोरी
बेकिंग पाउडर 1 1/2 टीस्पून
बेकिंग सोडा 1 टीस्पून
अदरक कसी हुई 2 टीस्पून
अखरोट 1/2 कटोरी छोटे कटे
किशमिश 1/2कटोरी दो भाग में कटी हुई
जायफल 1/4 टीस्पून
दालचीनी 1/4टीस्पून
तरबूजे के बीज 1/2कटोरी
विधि 
गुड़ , अंडे, नारियल का तेल, मिक्सी में डालकर फेंटे।अब एक चौड़े बर्तन में छन्नी रखकर रामदाने का आटा,बेकिंग पाउडर व सोडा डालकर छानें।इस में मिक्सी वाला मिश्रण थोड़ा थोड़ा डालकर चलाते जाएं।आखिर में मेवे व दालचीनी व जायफल डालकर फेंटे ।पेस्ट्री कप में डाल कर ऊपर से बीजों को बुरकें।अब बेक करने के लिए पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री पर 15 मिनिट बेक करें।
टिप्स
यदि अंडे नहीं प्रयोग कर रहे हो तो दही व दूध का प्रयोग करे ।मिश्रण सूखा लगने पर दूध ज़रूरत के अनुसार ही डालें।
मिश्रण इतना गीला हो कि चमचे से गिराने पर आसानी से गिरे।
मसाले का प्रयोग ज़रूर करे इससे अंडे की महक नहीं आती है और गुड़ का सोंधापन भी उभर कर आता है।कप में मिश्रण आधा ही भरे नहीं तो फूल कर बाहर निकल जाता है।

            गुड़ व रामदाने का मफ़िन
सिकें हुए मफ़िन
         पेस्ट्री कप में आधा भरा हुआ मिश्रण

Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake