Healthy Dal pizza Sandwich
दाल पिज़्ज़ा सैंडविच
सामग्री
पिज़्ज़ा बेस के लिए
मूंग धुली 3/4 कटोरी
उड़द धुली 1/4 कटोरी
चावल 3 कटोरी
हल्दी 1/2 टीस्पून
सब्ज़ियां भरावन की
मटर 1/2 कटोरी
गाजर कसी 1 कटोरी
प्याज़ बारीक कटी व छोटी समूची प्याज़
लहसुन 10 कली
हरीमिर्च 2
लालमिर्च पिसी 1/2टीस्पून
कालीमिर्च 1/2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
तेल 2 टेबलस्पून
विधि
दालों व चावल को अलग अलग 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर मिक्सी में पीसकर ख़मीर उठने के लिए रख दें।इसकी सांद्रता डोसे जैसी पतली बहने वाली होनी चाहिए। अब 8 से 10 घंटे बाद ये फूलकर दुगुना हो जाएगा।अब इसमें हल्दी व नमक डाल दें। कुकर के डब्बों को ग्रीस करके 1 इंच की मोटाई तक मिश्रण भरें व इसे स्टीमर में 15 मिनिट तक भपा लें ।फिर इसे ठंडा करने रख दें।
अब सब्ज़ियों को तैयार कर लें।। फ्राई पैन में 1 टेबलस्पून तेल डालकर बारीक कटी लहसुन डालें।फिर प्याज़ गुलाबी करें। अब कसी गाजर,मटर,व शिमला मिर्च डालकर अधकच्ची पकाएं।नमक व लाल तथा काली मिर्च भी डाल दें।
अब ठंडे बेस को आधा काट कर मोटाई में भी आधा करें।अब तवे को ग्रीस करके दोनों कटे हिस्सों को तवे पर एक तरफ से सेंकें।पलट कर दोनों को सेकें।अब एक हिस्से पर भरावन रख कर दूसरा हिस्सा उसके उपर रख कर दबा दें। इसे गर्म गर्म ही चिली सॉस व टमाटर के सॉस के साथ सर्व करे।
टिप्स
इसे खुला पिज़्ज़ा बनाना हो तो सब्ज़ियों को ऊपर बिखराकर मेयोनेज़ या मोजरेला चीज़ कस कर डाल दे ताकि सब आपस में चिपक जाएं ,फिर ढांककर पकाएं।इसे ओ टी जी में बेक भी कर सकते हैं।बेस पर पिज़्ज़ा सॉस भी लगा सकते हैं।झटपट खाना हो और सब्जियों को तैयार करने का समय भी न हो तो बेस पर मायोंनेज़ में चिली फ्लेक्स,जीनजर पाउडर,गार्लिक पावडर व मिक्स हर्ब मिलाकर फेंट लें और मक्खन की तरह लगाकर खाएं।
तवे पर दाल बेस





Comments
Post a Comment