Karonde ki launji
करौंदे की लौंजी
सामग्री
सफेद व लाल करौंदे 1 पाव आधा करके बीज निकाले हुए
गुड़ 150 ग्राम
जीरा 1/2 टीस्पून
मेथीदाना 1/4टीस्पून
भुनी पिसी सौंफ 1/2टीस्पून
पिसा धनिया 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च 1/4टीस्पून
सरसों का तेल 1 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि
कढ़ाई में तेल गरम होने पर जीरा तड़काएं फिर मेथीदाना, सौंफ, धनियां, लाल मिर्च, व करौंदे डालकर चलाएं साथ ही नमक डालकर धीमी आंच पर ढाँक कर पकाएं।पक जाने पर गुड़ को बारीक काट कर 1/2 गिलास पानी डालकर ढांककर पकाएं।5 मिनिट बाद लौंजी पक कर तैयार है।
टिप्स
ये बिल्कुल आम की लौंजी की तरह ही बनती है पर करौंदों का खट्टापन ज्यादा होने से गुड़ की मात्रा अपने हिसाब से समायोजित कर लें ।लौंजी थोड़ी पतली यानि रसा ज्यादा रखें तो रसा पीने में ज्यादा मज़ा आता है।ये 1 सप्ताह तक फ्रिज में आराम से टिक जाती है।



Comments
Post a Comment