Khamand

मूंग चावल का खमंड

सामग्री

मूँगधुली 3/4कटोरी

उरद धुली 1/4 कटोरी

चावल मोटा 3 कटोरी

लालमिर्च 1 टी स्पून

विधि

दालों व चावल को अलग अलग धो कर रातभर भिगो कर रख दें।सुबह मिक्सी में अलग अलग दालों व चावल को पीस लें फिर मिला कर मिक्सी में चला दें।मिश्रण की सांद्रता इतनी होनी चाहिए कि चमचे से गिराने पर आसानी से बहता हुआ गिरे।गाढ़ा लगे तो पानी डालकर पतला कर लें।(डोसे के तैयार मिश्रण जैसा) अब 6 से 7 घंटे या जाड़ों में 10 से 12 घंटे ख़मीर उठने के लिए रख दें।कुकर के डिब्बों या उत्तपम की प्लेटों में तेल लगा कर ग्रीस कर लें।मिश्रण को आधे इंच की मोटाई तक भर कर ऊपर से लालमिर्च बुरक कर स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें। निकालकर ठंडा करने के बाद ही टुकड़ों में काट कर लाल चिली सॉस या ग्रीन चिली सॉस के साथ परोसें।

टिप्स

उर्द की दाल ख़मीर उठाने के लिए मिलाई जाती है।यदि समय कम हो तो उर्द की दाल नही मिलाएं खाली मूंग दाल व चावल ही पीसे और सोडा या ईनो डालकर स्टीम कर लें ।गर्म होने पर बर्तन में से खमंड न निकालें वरना वह चिपक कर टूट जाएगा ।ठंडा होने पर आराम से निकल आएगा।मिश्रण में पानी ख़मीर आने से पहले ही मिलाएं यदि ख़मीर आने के बाद पानी मिलाया तो वह ठोस बनेगा जाली नही आएगी।

मूंग खमंड हरी मिर्च व लाल मिर्च के सॉस के साथ

    लाल मिर्च बुरक के खमंड

     खमंड की मोटाई


Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake