Lazaniya
दाल लज़ानिया
लज़ानिया शीट्स
मैदे की बनीबनाई शीट्स लेने की बजाय मैंने मूंग की दाल के पतले चीले बनाएं हैं।
सामग्री
मूँगधुली 1 कटोरी
नमक स्वादानुसार
तेल 2 टीस्पून
विधि
दाल को 5 से6 6 घंटे के लिए भिगोकर फुला लें फिर बिना पानी के मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इसमें नमक डालकर तेल से ग्रीस किये गरम लोहे के तवे पर पतले चीले बना कर रख लें।इतनी दाल में 3 से 4 चीले बन जाते हैं।
पिज़्ज़ा सॉस
सामग्री
लाल पके टमाटर 5 (३००ग्राम)
खड़ी लाल मिर्च 6
लहसुन 16 कली
प्याज़ 2मध्यम
ऑरिगेनो 1 टीस्पून
मिक्स हर्ब 1/2टी स्पून
तेल 2 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि
एक फ्राई पैन में तेल डालकर गरम कर लें।इसमें लहसुन गुलाबी होने तक भून लें फिर प्याज भूनें अब टमाटर व भीगी हुई मिर्ची डालकर पानी सूख जाने तक भूनें।अंत में नमक व हर्ब डालकर आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।पूरा ठंडा होने पर मिक्सी में पेस्ट बना कर रख लें।
लज़ानिया की सेटिंग
मूंग चीले 4
पिज़्ज़ा सॉस 8 से 10 टेबलस्पून
प्याज़ व शिमला मिर्च गोल कटी हुई 5 से 6 पीस
मोजरेला चीज़ 200 ग्राम
मिलीजुली सब्ज़ियां (गाजर, बीन्स, फूल गोभी,शिमला मिर्च)जिन्हें बारीक काट कर अधगला कर लिया है।
अब एक बेकिंग डिश में चीला फैलाकर उसके 3टेबिलस्पून पिज़्ज़ा सॉस लगाकर सब्ज़ियाँ फैला दीं।अब चीज़ कसकर इसके ऊपर फैला दें।अब इसी तरह एक के ऊपर एक लेयर लगाते जाएं।अंत में चीज़ की लेयर आएगी। अब डिश को 10 मिनिट बेक कर लें फिर गरमागरम परोसें।
टिप्स
चीला मूंग दाल की बजाय बेसन या मसूर की दाल का भी बना सकते हैं।
पिज़्ज़ा सॉस की बजाय शेज़वान सॉस भी डाल सकते हैं और हर्ब ऊपर से डाल दें।






Comments
Post a Comment