Almond fruit cake

 बादाम का फ्रूट केक

सामग्री

बादाम का आटा 1कप

ओट्स का आटा 1कप

नारियल कातेल 1/2 कप

गुड़ 1/2 

अंडे4

बेकिंग सोडा 1/2 टीस्पून

बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून

अलसी का पावडर 2 टेबिलस्पून

ईसबगोल 1टी स्पून

किशमिश 1/4 कप

अखरोट 1/4 कप

सेब 2 

अनार के दाने 1/2 कप 

कीवी 2 नग

संतरे के छिलके की कैंडी बारीक कटी हुई 

इलाइची पाउडर1/4 टीस्पून

दालचीनी व जायफ़ल का पावडर 1/4 टीस्पून

कीवी ब्लूबेरी व पाइनएपल का क्रश 2 --2 चम्मच

विधि

पहले गीला बैटर बनाएंगे।तेल गुड़,व अंडे को अलसी के बीजों के साथ मिक्सी में फेंट लें।अब इसे सूखे आटे , जिसमें सारे फ्लेवर मिले हुए हैं,में धीरे धीरे चम्मच से मिलाएं।यदि सूखा मिश्रण लगे तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।मिश्रण की सान्द्रता डोसे के मिश्रण जैसी होनी चाहिये

अंतमें मसाले मिलाएं औरपहले से गर्म ओवन में 30 मिनिट तक बेक करें।

पूरी तरह ठंडा होने के बाद फलों से सजा कर पेश करे।आखिर में ब्लूबेरी,कीवी, व पाइनएपल का क्रश डालें।

टिप्स

ये केक बहुत ही फ्लेवर वाला कम स्पंजी होता है।क्रश कम ही डाले नहीं तोबहुत मीठा हो जाएगा।

ये केक जैसा स्पंजी नहीं होता।

कटे फलों के कारण 1 दिन से ज्यादा नहीं टिकता।


                                  बादाम ओट्स का फ़्रूट केक   



Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake