Besan ka pithora
पिठोरा
सामग्री
बेसन 1 कटोरी
मिलीजुली बारीक कटी हुई सब्ज़ियां 11/2 कटोरी (फूलगोभी, मटर, स्वीट कॉर्न,हरा प्याज़, गाजर, शिमलामिर्च)
हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट 1 टीस्पून
हल्दी 1/2 टीस्पून
जीरा 1/2टीस्पून
नमक स्वादानुसार
विधि
बेसन का पतला घोल बना कर उसमें सारी सब्ज़ियों, पेस्ट, नामक , ज़ीरा सब डालकर अच्छे से मिला लें। बड़ी कढ़ाई में इस मिश्रण को डालकर तेज़ आँचपर पकाएं।लगातार पलटे से चलाते रहें। जब हलुए के जैसे गाढ़ा होने लगे तो तेल लगी ट्रे में फैलाकर एकसार कर लें। 1 घंटे बाद चौकौर टुकड़े काट कर तवे पर सुनहरा होने तक सेंक लें फिर गर्मागर्म परोसें।
टिप्स
1.बेसन का घोल पानी जैसी सान्द्रता का होना चाहिए ताकि कढ़ाई में पकाने पर अच्छी तरह पक जाए।मिश्रण यदि गाढ़ा रखा तो पकने पर वह ठोस ही हो जाएगा।
2.कढ़ाई में पकाते वक्त मिश्रण करछुल से लगातार चलाते रहे नहीं तो मिश्रण कढ़ाई में चिपककर जल जाएगा।
3.सब्ज़ियों को बारीक़ काटें ताकि वे गल जाएं।
4.तवे पर सेंकने की बजाए पीस तल भी सकते हैं।
बेसन का पिठोर
गरमागरम चटनी के साथ परोसें।





Comments
Post a Comment