Kaju choclate laddu
काजू चॉकलेट के लडडू
सामग्री
चॉकलेट ड्राप 2टेबल स्पून
चीनी 100 ग्राम
विधि
काजू को टुकड़े करके चटनी वाले मिक्सी जार में 3 बार में पीसे।पीसते समय मिक्सी को चलाये ,रोकें ।फिर चलाये ,रोकें इस तरह से करने से काजू का तेल नहीं निकलता है।अब एक कढ़ाई में चीनी में 1टेबल स्पून पानी डालकर मध्यम आंच पर चढ़ाएं ।चीनी पिघलने पर काजू का चूरा डालकर आंच धीमी कर के करछुल से तब तक चलाये जब तक सारा मिश्रण लडडू की तरह न हो जाये ।अब हाथ में पॉलीथिन पहन लें फिर गरम मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रखे चॉकलेट ड्राप में चिपकाते जाइए। ठंडा होने पर डब्बे में स्टोर करें।
टिप्स
काजू थोड़ा थोड़ा करके पीसें।एकसाथ पीसने से काजू का तेल निकल जायेगा फिर मिश्रण गीला हो जाएगा। चॉकलेट ड्राप को कसकर दबा कर लड्डू बनाएं ताकि वे मिश्रण में अच्छे से चिपक जाएं।


Comments
Post a Comment