Aloo lachchha
आलू का लच्छा
आलू बड़े 4
अंडे 4 या बेसन 4 बड़ा चम्मच
पनीर कसा हुआ 1कटोरी
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च 1 टी स्पून
आधी कटोरी तेल तलने के लिए।
विधि
1 बड़े आलू को छीलकर बड़े खांचे में कस लें।अब इसे निचोड़कर तेल से सीजंड तवे पर बिखरा दें ।अब एक तरफ सिंक जाए तब पलट कर उसके ऊपर 2 फेंटे हुए अंडे डालदें।इसी पर चीज़ कसकर बिखरा दें। अब हल्का सा नमक व काली मिर्च छिड़क कर सर्व करें।
टिप्स
आलू कसने के बाद उसे कसकर निचोड़ें तभी गर्म तवे पर डालें।अंडा न खाते हैं तो बेसन का पतला चीले जैसा घोल बना कर आलू पर फैला दें।।एक तरफ पूरा सिंकने पर ही दूरी तरफ पलटे।हरा धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं।



Comments
Post a Comment