Besan dhokla
बेसन का ढोकला
बेसन 200 ग्राम
पानी 170 ग्राम
टाटरी 1/4 चम्मच
तेल 2 टेबल स्पून
चीनी 1 टेबल स्पून
हल्दी 1/2टी स्पून
मीठा सोडा 1 टी सपून या ईनो 1 सैशे।
नमक स्वादानुसार।
विधि
1 बर्तन में पानी ,हल्दी ,चीनी,नमक,डालकर तबतक फेंटे जब तक चीनी घुल न जाये।अब 1 1 या 2,2चम्मच करके बेसन डालते जाएं और फेंटते जाएं जब तक कि पूरा बेसन खत्म न हो जाये।अब इस मिश्रण को ढांक कर 10 मिनट के लिए रख दें।इसके बाद इसमें तेल डालें फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।अब अंत में 2 चम्मच पानी में सोडा या ईनो डालकर फेंटे और चिकने किये बर्तन में डालकर 15 मिनिट के लिए स्टीम कर लें।
छौंक के लिए फ्राई पेन में तेल डालकर सबसे पहले मिर्ची डालकर निकाले।अब सरसों चटकाएं।नारियल कसा हुआ डालें नमक व चीनी डालें व पानी डाल दें ।अब ढोकला प्लेट में निकालकर काट लें फिर छौंक डालें।
टिप्स
1.अंत में सोडा डालें।और फिर ज्यादा फेंटे नहीं।
2.बेसन व पानी का अनुपात जैसा बताया है वैसा ही रखें।।
3.तेल कभी भी स्किप न करें इसी से जाली बनती है।
4.छौंक में पानी ज़रूरी है जो ढ़ोकले को अंदर से हम रखता है जिससे ढोकला गले में नहीं फंसता है।
5.मिश्रण को हमेशा भाप बन जाये तभी रखें ताकि सोडा अपना काम करना शुरू कर दें।
6.ठंडा होने पर ही ढ़ोकले को काटें नहीं तो वो बर्तन में चिपककर टूट जाता है।


Comments
Post a Comment