गाजर की काँजी
गाजर की काँजी
सामग्री
गाजर आधा किलो छीलकर लंबाई में काटी हुई।
छोटी अचार वाली राई 3 टेबल स्पून
काली सरसों 1आधा टी स्पून
हींग 1 टी स्पून
नमक 1 टी स्पून या स्वादानुसार
लाल पिसी मिर्च आधा टी स्पून।
ऐपल साइडर 1 टी स्पून।
सरसों का तेल 2 टी स्पून
विधि
2 लीटर पानी भगौने में लेकर उबालने रख दें।इसी में गाज़रके टुकड़े डाल दें।पानी में उबाल आने पर नमक,हल्दी,हींग व मिर्च पाउडर डालकर पानी गैस से नीचे उतारदें।अब सरसों व राई को मिक्सी में पीसकर व ऐपिल साइडर भी, गाजर का पानी जब ठंडा हो जाये तब मिला दें।अब पानी के मिश्रण को भलिभाँति चलाकर ढांक कर धूप में रख दें।तेज़ धूप में यह मिश्रण 1 से2 दिन में ही फरमेन्ट हो जाएगा।बिना धूप के गर्मियों में 3 से 4 दिन भी लग जाते हैं।फरमेन्ट होने के बाद सरसों का तेल मिला दें।अब यह खट्टी काँजी पीने के लिए तैयार है।फ्रिज़ में ठंडा करके पीने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और प्यास भी बुझ जाती है।
टिप्स
इसमें गाजर के अलावा सफ़ेद सेम,मूली,काली गाजर या चुकंदर भी डाली जा सकती है पर इससे कांजी का रंग सुर्ख लाल आता है।मोटी फ़ीकी हरी मिर्च की काँजी भी अच्छी लगती है।
होली पर मूंग की दाल के बड़े भी डालकर मेहमान नवाजी भी कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment