ज्वार का केक
ज्वार ,गुड़ व पके केले का ग्लूटेन फ्री केक
सामग्री
ज्वार 2कटोरी
अंडे 5
नारियल का तेल 1 कटोरी
गुड़ का चूरा 1 कटोरी
पके केले 3
इसबगोल की भूसी 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा 1टी स्पून
बेकिंग पाउडर 1 1।/2 टी स्पून
अखरोट बादाम टुकड़े किये हुए 1 कटोरी
पिसी दालचीनी व जायफल पाउडर 1/2 टी स्पून
संतरे के छिलकों की कैंडी 2 पीस छोटे टुकड़ों में कटी।
विधि
एक छलनी में ज्वार का आटा ,बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर डालकर 3 से 4 बार छान लें ताकि आटे में हवा की लेयर बन जाये।अब नट्स व संतरे की कैंडी के टुकड़ों को 3 से 4 चम्मच आटे में मिलाकर अलग रख लें। अब ओ टी जी को 200 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करने रख दें।
गुड़ ,केले,अंडे व तेल को मिक्सर में डालकर मिक्स कर लें।इस मिश्रण को बड़े बर्तन में निकाल कर आटा थोड़ा थोड़ा डालकर हिलाते जाएं।अंत में नट्स व दालचीनी व जायफल का पावडर मिला दें।केक के टिन की ग्रीस करके आटे से डास्टिंग कर लें।केक मिश्रण को तैयार टिन में डालकर 35 मिनिट 180 डिग्री पर बेक कर लें।ठंडा करके परोसे ।ये सॉफ्ट बनता है।ऊपर व नीचेकी लेयर भूरी व अच्छी सिंकी होती है।
टिप्स
अंडा न इस्तेमाल करना चाहें तो फ्लेक्स सीड का चूर्ण इस्तेमाल कर सकते हैं।।
नारियल का तेल लेने की बजाय मक्खन ले सकते हैं।


Bahut swadisht aur swasth vardhak recipe 👌👌
ReplyDeleteहां, सही बात है।अच्छी बन गयी इतनी उम्मीद नहीं थी।
Deleteअरे वाह इसकी भी केक
ReplyDeleteआवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।
DeleteWah bahut acchi इसकी भी केक
ReplyDelete