गाजर की बर्फी डायबिटीज स्पेशल
गाजर की बर्फी
सामग्री
आधा किलो गाजर
एक पीस चुकंदर
11/2 कप दूध
आधा कप मिल्क पावडर
आधा कप बादाम का चूरा या आटा
शुद्ध घी 4 टी स्पून
किशमिश 1 कप
काजू 1/4कप
चीनी 1/4कप
4से 6इलायची का पाउडर।
विधि
1.सबसे पहले गाजर को धो कर छील लें।चुकंदर भी छील लें।
2.सारी गाजर और आधी चुकंदर काट कर चौपर में बारीक काट लें फिर एक कप दूध कुकर में डाल कर गाजर और चुकंदर 2सीटी आने तक पका लें ।
3.अब भारी तले की कढ़ाई में 2टी स्पून घी डालकर कुकर में पकाई गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह भूनें।पानी सूख जाए तब उसमें बादाम का आटा या पाउडर डालकर घी छोड़ने तक पकाएं।
4.अब बची आधी चुकंदर और किशमिश और घी को मिक्सी के चटनी वाले जार में पीस कर कढ़ाई में मिला दें। यदि मिठास कम लगे तो स्टीविया का पावडर डाल दीजिए और यदि बच्चों के लिए बना रहे हैं तो चीनी भी मिक्सी में डाल कर पीस लें।
5.अब घी लगी थाली में फ़ैला दें और ऊपर से काजू बादाम अखरोट भूनकर गार्निश कर दें ।
गाजर की बर्फी बिना मिल्क पाउडर के।
6.एक घंटा फ्रिज में ठंडा करने के बाद पीस कर कर कागज की कटोरी में सजा लें।
7.यदि आप मिल्क इंटॉलरेंट नहीं हैं तो काजू चीनी या स्टीविया पाउडर को पल्स मोड पर बारीक पीस लें।
8.अब एक सॉस पैन में आधा कप दूध में आधा कप मिल्क पाउडर मिलाए।थोड़ा गाढ़ा होने पर काजू का चूरा चीनी या स्टीविया का बनाया था उसे मिला लें ।थोड़ी सी इलायची का पाउडर भी मिला लें।अब गर्मागर्म इस मिश्रण को गाजर के ऊपर फैला कर एकसार कर लें ऊपर से कटे हुए मेवे से सजा लें।
9.फ्रिज में 2घंटे ठंडा करने के बाद पीस काट कर कागज की कटोरी में सजा लें।
गाजर की बर्फी मिल्क पावडर वाली।
टिप्स
1.यदि मिल्क इनटोलरेंट हैं तो घी की बजाय नारियल का घी इस्तेमाल करे।भुनने के बाद बिल्कुल भी महकता नहीं है।और नारियल के दूध और दूध पाउडर का भी इस्तेमाल करें।भून जाने के बाद बिल्कुल भी नहीं पता चलता है।
2.स्टीविया का इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो ज़ीरो शुगर या स्टीविया 50%lite का इस्तेमाल करें।मात्रा चीनी की आधी ही लें उसी में ही काफी मीठा हो जाता है।
3 यदि मिल्क पाउडर भी नहीं डालना चाहें तो काजू और चीनी के साथ पनीर का इस्तेमाल करें।इसे भी ऊपर से डालकर बर्फी काट सकते हैं।


Comments
Post a Comment