तिल गुड के रोल

 तिल गुड के रोल



सामग्री

1.एक पाव सफेद तिल

2.आधे पाव +2tb sp और गुड़ लें।

3.एक tb sp काजू बादाम और पिस्ते के टुकड़े छोटे कटे हुए।

4.इलायची दो बड़ी और 4छोटी, दाने निकल कर रखें।

5.नारियल का चूरा 1/2कप

विधि 

1.तिल को कढ़ाई में धीमी आंच पर फूल जाने तक और खुशबू आने तक भून लें और कढ़ाई से उतार लें।रंग बदलना नहीं चाहिए।ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीस लें।

2.अब गुड के छोटे टुकड़े काट कर 2टेबल स्पून पानी कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर पिघलने तक पकाएं।जब बुलबुले आ जाए तब पिसे तिल और नारियल चूरे को कढ़ाई में डालें और आटे की तरह गोला बन जाए तो गैस बंद कर दें।

3.चकले के ऊपर बटर पेपर बिछा कर थोड़े से भुने तिल इस पर फैला दें।

4.इस तिल के गोले में से एक कटोरी जितना मिश्रण लेकर तिल फैले हुए बटर पर रखे और दूसरी पेपर शीट को उस पर रखकर बेलन से बेलें।

5.अब इस रोटी के ऊपर मेवों को फैला लें और इलायची के दानों को भी फैला लें।

6.ऊपर का बटर पेपर हटा कर नीचे वाले पेपर की सहायता से रोल करें और 10मिनट ठंडा होने केलिए रख दें।

7.इसी प्रक्रिया से 3रोल और बना लें।

8.ठंडा हो जाने के बाद 1इंच के पीस काट लें और ऊपर से पिस्ते से सजा लें।

टिप्स

1.तिल बस फूल जाने तक ही भूने।ज्यादा लाल के चक्कर में तिल का स्वाद कड़वा लगने लगता है।

2.शुरू में पेपर पर फैलाते समय मिश्रण चिपकता है तो परेशान न हों पूरी तरह ठंडा होने पर आराम से निकल आता है।


Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake