मक्के तिल गुड की मठरी

 मक्के के आटे  की मीठी मठरी

सामग्री



1.मक्के का आटा 4 कटोरी

2.तिल सफेद धुले हुए 1 कटोरी

3.गुड का चूरा या बारीक काट कर लिया 1 कटोरी

4.पानी 4 कटोरी

5.देसी घी 4 टी स्पून 

6. तलने के लिए तेल या घी।

विधि

1.गुड को 4कटोरी पानी डालकर गर्म कर लें।उबाल आने से पहले और गुड़ पूरा पिघल जाए तब तक गर्म करना है।अब इसे ठंडा करने रख दें।

2. परात में आटा डालकर इसमें तिल डालें और 2टेबल स्पून घी डालकर मिला लें।

3.अब हाथ लगाने लायक गुड़ का पानी ठंडा हो जाए तो छान कर थोड़ा थोड़ा मिला कर आटा तैयार कर लें ।ये गूंथा हुआ आटा पूरी के आटे जैसा होना चाहिए।इसे ढंक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

4.अब 2पॉलीथिन के बीच में आटे की लोई रखकर बेलन से मोटी रोटी की तरह बेल लें या फिर पूरी बनाने वाली मशीन में पन्नी लगा कर दाब लें ।इसको कुकी कटर से मनचाहे आकार में काट लें।चाकू से छोटे बड़े चौकोर आकार भी जैसा मन करे बना कर घी या तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।

टिप्स

1.गुड की मात्रा आटे की मात्रा से एक चौथाई ही रखें।जैसे यदि चार कटोरी या 200ग्राम आटा है तो आधी कटोरी गुड़ या 50ग्राम गुड़ लें।ज्यादा गुड़ लेने से तलते वक्त मठरी फटने का अंदेशा होता है।

2.घी की मात्रा भी 4 टी स्पून से ज्यादा नहीं रखें नहीं तो तेल में तलते वक्त मठरी फटने लगती है।

3.तलते वक्त आंच धीमी रखे ताकि मठरी अंदर तक सिंक जाए इसमें 4से5 मिनट का समय लगता है।

4. इसको बनाने तेल काफी कम लगता है और कुरकुरी बनती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake