ब्रोकली का सूप
ब्रोकली का सूप
सामग्री
1.एक ब्रोकली के फूल टुकड़ों में कटे हुए
2.2मध्यम आकार के आलू छीलकर कटे हुए
3.एक छोटा प्याज़ छीलकर चार टुकड़े में कटा
4.4कली लहसून ।यदि हरा ताज़ा लहसुन हो तो एक पत्ती सहित लहसुन पूरी टुकड़ों में काट कर लें।
5.अदरक आधा इंच का टुकड़ा।
6.झौंक लगाने के लिए देसी घी एक टी स्पून ।
7.भीगे बादाम 5।
8.एक तेजपात,2लौंग,और 5काली मिर्च।
9.बारीक कटा हर धनिया पत्ता और उसकी डंडी अलग कर लें।
विधि
1.सब चीजों को धो कर कुकर नमक और एक गिलास पानी डालकर तीन सीटी आने तक पका लें।
2.ठंडा हो जाने पर ब्लेंडर में पीस लें।और छान लें।
3.अब छौंक वाले बर्तन में घी डाल कर प्याज़ बारीक काट कर सुनहरा होने तक पकाएं।
4.अब सर्विंग बोल में सूप डालकर ऊपर से छौंक और बादाम के कतले और पिसी काली मिर्च ,कटा धनिया पत्ती डालकर सर्व करे।
टिप्स
1.सूप थोड़ा रिच बनाने के लिए 4 बारीक कटे मशरूम छौंक में भूनकर डाल देने से प्रोटीन तो बढ़ता ही है स्वाद चिकन सूप जैसा लगता है।
2.धनिया की हरी डंडियां गोभी के महक को कम कर देती है।
3.यदि मांसाहारी सूप का मज़ा लेना चाहते हैं तो बस एक चौथाई कप मशरूम ब्रोकली के साथ उबाल लीजिए।महक और स्वाद चिकन सूप जैसा लगेगा।
4.यदि महक ज्यादा लगे तो मक्खन में एक प्याज़ बारीक काट कर भून कर छौंक लगाएं तो ब्रोकली की गोभी वाली महक कम हो जाती है।
6.मैने इसमें प्याज़ भून कर सुनहरी कर ली फिर मशरूम छौंक में भूनकर डाल दिया है ।उबलते समय मशरूम नहीं डाला है।


Comments
Post a Comment